Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

पंजाब के मोगा में हथियार तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Moga Police, Moga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 16 Jun 2025

Last updated on: Jun 17, 2025, 16:16 IST

पंजाब के मोगा में सीआईए स्टाफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की कोर्ट में पेशी हुई, जहां से उन्हें दो दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इस संबंध में एसपी (डी) बालकृष्णन सिंगला ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम नियमित गश्त के दौरान गांव लंडेके, अमृतसर रोड मोगा पर मौजूद थी। 

इसी दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह, हरविंदर सिंह उर्फ चिंदा, जशकरण सिंह उर्फ राजा, रामजोत सिंह उर्फ जोत और कुलवंत सिंह उर्फ गोपा के रूप में हुई है। 

इनमें से प्रदीप सिंह, हरविंदर सिंह और जशकरण सिंह को रेड के दौरान गिरफ्तार किया गया, जबकि रामजोत सिंह और कुलवंत सिंह को पूछताछ के बाद पकड़ा गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सभी आरोपी पूर्व में एक ही 'नशा मुक्ति केंद्र' में भर्ती थे और नशे के आदी थे। 

इन सभी ने मिलकर एक गिरोह बना लिया और मोगा सहित आसपास के जिलों में अवैध हथियारों की तस्करी का नेटवर्क खड़ा कर लिया। रामजोत सिंह के खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, कुलवंत सिंह के खिलाफ 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी-1 मोगा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस ने दो दिनों का रिमांड लिया है। पुलिस अब इनसे कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि हथियारों की सप्लाई, नेटवर्क और उनके स्रोतों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की जा सके। एसपी सिंगला ने आगे कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Moga Police , Moga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD