Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

पंजाब : अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर निशाना, 'राज्यसभा पहुंचने के लिए सांसद को विधानसभा उपचुनाव में उतारा'

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Sunil Jakhar, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 16 Jun 2025

Last updated on: Jun 17, 2025, 16:02 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमला किया। उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल राज्यसभा की सीट पाने के लिए एक सांसद को विधानसभा उपचुनाव में उतार रहे हैं। 

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को लुधियाना पश्चिम से पार्टी प्रत्याशी जीवन गुप्ता के पक्ष में रोड शो किया। दरअसल, 'आप' विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद लुधियाना पश्चिम सीट जनवरी में खाली हो गई थी, जिस पर उपचुनाव होना है।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रोड शो की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "आम आदमी पार्टी के कुशासन से आज पंजाब की जनता पूरी तरह त्रस्त हो गई है। पंजाब की 'आप' सरकार सत्ता में आने से पहले किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। 

राज्य में विकास कार्य थम गए हैं और सरकार ने युवाओं को रोजगार, किसानों को राहत और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के जो वादे किए थे, वे सब अधूरे रह गए हैं। लुधियाना उपचुनाव में मतदाताओं के पास सरकार को जवाब देने और उसकी नाकामियों पर सबक सिखाने का अवसर है।"

प्रदेश की 'आप' सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "तीन साल के दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। महिलाओं को राशि देने की गारंटी हो या पंजाब को नशा मुक्त कराने की बात, पंजाब सरकार ने कुछ नहीं किया।"

भाजपा सांसद ने कहा, "राज्यसभा सदस्य को उपचुनाव लड़ाया जा रहा है। इससे साफ साबित होता है कि अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा भेजने की तैयारी है।" अनुराग ठाकुर ने कहा, "सरकार सारे मामलों में विफल रही है और अब मौका है कि इस बार जीवन गुप्ता को विधानसभा में भेजा जाए ताकि 2027 की नींव रखी जा सके।" 

उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर भी प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, " 'आप' सरकार ने 3.5 लाख करोड़ रुपए के कर्ज में से 4.5 लाख करोड़ का कर्ज ले लिया है और सरकार पर एक लाख करोड़ का और कर्ज बढ़ गया है। पार्टी के पास पंजाब में कोई ऐसा नेता नहीं है जिसे उम्मीदवार बनाया जा सके।"

वहीं, कनाडा में सिख बच्चों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तिरंगे की फोटो का अपमान करने पर उन्होंने कहा, "कुछ लोग ऐसा काम करके शोहरत पाना चाहते हैं, जिससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। दुनिया जानती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए क्या काम कर रहे हैं।"

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Sunil Jakhar , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD