Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

जय कृष्ण सिंह रौड़ी की कोशिश लाई रंग

गांव शाहपुर को मिला पीने का साफ पानी

Jai Krishan Rouri, Jai Krishan, Jai Krishan Singh Rouri, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गढ़शंकर/होशियारपुर , 17 Jun 2025

Last updated on: Jun 17, 2025, 15:33 IST

गांव शाहपुर के निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। लंबे समय से चली आ रही पीने के पानी की समस्या आखिरकार हल हो गई है, जिसका श्रेय पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर व गढ़शंकर  के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी को जाता है। डिप्टी स्पीकर की व्यक्तिगत रुचि और जमीनी स्तर पर लगातार प्रयासों के कारण, गांव में नई मोटर और अन्य आवश्यक उपकरण लगाकर पानी की आपूर्ति व्यवस्था फिर से शुरू की गई। 

अब गांववासियों को रोजाना साफ और पीने योग्य पानी उपलब्ध होगा। स्थानीय निवासियों और पंचायत सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि श्री रौड़ी ने हमेशा हलके की जनता की भलाई के लिए आगे रहे हैं। उनकी कोशिशों से आज हमारा गांव एक बड़ी समस्या से मुक्त हुआ है।

इस अवसर पर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि मुझे गांव शाहपुर की समस्या की पूरी समझ थी। पीने का पानी केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह मानवता की सेवा भी है। मेरा फर्ज था कि इसे तुरंत हल करवाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि हलके के अन्य गांवों में जहां भी पीने के पानी या अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी है, वहां भी तुरंत कार्रवाई करके समाधान लाया जाएगा।

इस मौके पर गांव के सरपंच हरविंदर सिंह, पंच बाबू सिंह, हरदीप कौर, हरप्रीत कौर, दीदार सिंह, चरणजीत कौर, हरविंदर सैनी, मलकीत सिंह और अमरजीत सिंह मौजूद रहे।

 

Tags: Jai Krishan Rouri , Jai Krishan , Jai Krishan Singh Rouri , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD