Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

लुधियाना वेस्ट में आम आदमी पार्टी हुई और मजबूत

कांग्रेस-अकाली नेताओं समेत कई बड़े चेहरे पार्टी में शामिल

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr Sunny Singh Ahluwalia, Harchand Singh Barsat, Neel Garg, Shery Kalsi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 15 Jun 2025

Last updated on: Jun 16, 2025, 13:33 IST

लुधियाना वेस्ट में आम आदमी पार्टी लगातार मजबूत होती जा रही है। हर दिन विपक्षी दलों के नेता, कार्यकर्ता और आम लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं और आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत की संभावनाओं को मजबूत कर रहे हैं। रविवार को कांग्रेस नेता इंद्रजीत टोनी कपूर और संदीप सिंगला एवं अकाली नेता चरणजीत सिंह बॉबी और कंवलजीत सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। 

इनके साथ नाथी राम, सचिन, संजीव, अब्दुल, साजन, विजय, टिंका, विकास, कैलाश, हनी, विजय भी आप में शामिल हुए। इनके अलावा पूजा भारद्वाज (सीता), ऊष्मा सिंगला, सुलखना गाबा, मनीला, मुस्कान शर्मा, संतोष, अभय वर्मा, युवराज, रोहित कुमार, अमित कुमार, सुरिंदर कुमार, संदीप, अशोक कुमार, महेंद्र, पवन, हरिंदर, विशु, राज, मयंक, संदीप, कृष्ण, निखिल आप में शामिल हुए।

आप नेता एवं कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी एवं आप नेताओं डॉ. सनी आहलूवालिया, हरचंद सिंह बरसट और नील गर्ग की मौजूदगी में सभी लोगों को आप में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री तरुणप्रीत सोंध ने कहा कि इन सभी लोगों का आम आदमी पार्टी में शामिल होना दर्शाता है कि पंजाब के आमलोगों को पार्टी की नीतियों और काम पर पूरा भरोसा है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जमीन से जुड़ी पार्टी है जो लोगों के हितों की रक्षा कर रही है और पंजाब के विकास के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि लुधियाना पश्चिम के लोग आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को रिकॉर्ड मतों से जिताकर विधानसभा भेजेंगे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr Sunny Singh Ahluwalia , Harchand Singh Barsat , Neel Garg , Shery Kalsi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD