Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

तरुणप्रीत सोंध ने सुखबीर बादल पर बोला हमला, कहा - आपका डंडा अपराधियों तस्करों को बचाने के लिए चलता था

मान सरकार माफिया ड्रग तस्करों और गैंगस्टरों पर डंडे चला रही है, बादल सरकार में बेरोजगार नौजवानों और शिक्षकों पर डंडे चलते थे - सोंध

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr Sunny Singh Ahluwalia, Harchand Singh Barsat, Neel Garg, Shery Kalsi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 15 Jun 2025

Last updated on: Jun 16, 2025, 13:18 IST

आम आदमी पार्टी के नेता पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के उस ब्यान की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होने कहा था कि डंडा चलाने वाला मुख्यमंत्री ही लोगों की समस्याओं का हल कर सकता है। लुधियाना में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सोंध ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान डंडा चलाते हैं नशा तस्करों के खिलाफ, भू-माफिया और गैंगस्टरों के खिलाफ जबकि सुखबीर बादल आम लोगों के खिलाफ डंडा चलाते थे। 

इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री हर उस व्यक्ति के खिलाफ डंडा चलाते हैं जो पंजाब के अमन कानून को भंग करने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा कि अकाली दल तीन सीटों पर सिमट कर रह गई। वो तीनों भी इधर-उधर जाने को आतुर है क्योंकि अकाली दल ने डंडे चलाए न्याय मांग रहे सिख संगतों पर, शिक्षकों पर और बेरोजगार नौजवानों पर।

उन्होने सवाल किया कि बहबल कलां में आप की सरकार में गोलीकांड हुआ, उन लोगों का आखिर क्या कसूर था? आप के शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की गई। जिसे आपने श्री अकाल तख्त साहिब में पहले मान लिया और फिर बाहर आकर मुकर गए। 

उन्होने कहा कि जहां करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हो, आपने उसे भी नहीं बख्शे। आपने जो फैसले लिए वो पंजाब का बच्चा-बच्चा जानता है। पंजाब के लोगों ने सोचा था कि आपने माफी मांग ली है, मगर आप सुधरे नहीं। अपनी गलत राजनीति चमकाने के लिए आपने रात 2.00 बजे काबिल जत्थेदारों को पद से हटाकर अपने खास जत्थेदारों को उनके स्थान पर बिठाया। क्या ऐसी चाले पंजाब के लोगों को समझ में नहीं आतीं?

उन्होने कहावत के जरिए बताया कि रोज बकरे हलाल करने वाला पूछे कि जान की कीमत क्या होती है? इसलिए ऐसी बाते सुखबीर बादल को शोभा नहीं देती। हजारों निहत्थे लोगों पर आपके शासन काल में गोलियां चलीं। हजारों टीचरों और मुलाजिमों पर डंडे चलाए। जिस व्यापारी का अकाली दल की सरकार में ढाबा चलता था या मिल चलती थी वहां आपकी नजर होती थी। 

जो व्यापारी अपनी जमीन खरीदता था वहां पर भी आपकी नजर होती थी। उन्होंने कहा कि इंडो कैनेडियन बस जो किसी एनआरआई की थी वो भी आपने छीन ली। आपने एक ऐसा ट्रांसपोर्ट माफिया तैयार किया कि जो 500 से 700 की टिकट आपकी सरकार के समय 5000 की बिकने लगी। 

फैक्ट्रियों में आपने अपने हिस्से डाल लिए। 'हवेली' वाले को आपने कहा कि हमारा हिस्सा भी डाल दो नहीं तो वहां फ्लाईओवर बनां देंगे। सोंध ने कहा कि लोगों को जितना आपने तंग किया और भावनाओं को जितनी ठोस पहुंचाई। वैसा किसी सरकार ने नहीं किया। आप ने अपने पिता की विरासत भी छीन ली। 

आपके पिता को मिला फक्र-ए कौम भी का खिताब आपने वापस करवा दिया। उन्होने कहा कि अगर आप अकाली दल का भला चाहते हैं तो आप पार्टी को तुरंत छोड़ तो। अकाली दल का अपने आप भला हो जाएगा। जब तक आप बैठे हो तब तक अकाली दल खड़ा नहीं हो सकता।

सोंध ने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से बहुत खुश हैं। आप सरकार नशे के खिलाफ युद्ध नशे विरुद्ध अभियान चला रही हैं और पंजाब के विकास के लिए अभूतपूर्व काम कर रही है। प्रेस कांफ्रेंस में सोंध के साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, महासचिव सनी आहलुवालिया और हरचंद सिंह बरसट एवं आप नेता नील गर्ग भी मौजूद थे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr Sunny Singh Ahluwalia , Harchand Singh Barsat , Neel Garg , Shery Kalsi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD