Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

लुधियाना के प्रसिद्ध उद्योगपति और एमएसएमई इंडस्ट्रीज के प्रधान बदीश जिंदल अपने साथियों के साथ 'आप' में शामिल

आप पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने उनका पार्टी में किया स्वागत

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 14 Jun 2025

Last updated on: Jun 16, 2025, 11:52 IST

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) लगातार मजबूत होती जा रही है। शनिवार को लुधियाना के प्रसिद्ध उद्योगपति और एमएसएमई इंडस्ट्रीज के प्रधान बदीश जिंदल अपने कई साथियों के साथ आप में शामिल हो गए। आप पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सौंध की मौजूदगी में बदीश जिंदल और उनके साथियों को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया और उनका 'आप' परिवार में स्वागत किया।

पार्टी में शामिल होने के बाद जिंदल ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के विपरीत आप सरकार सिर्फ वादे नहीं करती बल्कि लघु एवं मध्यम उद्यमों के विकास के लिए ठोस कदम उठा रही है। फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। जिंदल ने उद्योग जगत की कई दशकों पुरानी मांगों को पूरा करने के लिए आप नेतृत्व और सरकार का धन्यवाद किया एवं लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को जिताने के लिए समर्थन का वादा किया। 

इस अवसर पर अमन अरोड़ा ने कहा कि जिंदल और उनके साथियों के शामिल होने से पार्टी को लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में और मजबूती मिलेगी एवं औद्योगिक जगत में आम आदमी पार्टी की विश्वसनीयता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हम पंजाब के औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस दिशा में आप सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम कर रही है।

 

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD