Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

लुधियाना पश्चिम में 'आप' को मिला बड़ा समर्थन! कांग्रेस-भाजपा और अकाली दल के सैकड़ों समर्थक पार्टी में शामिल

प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी ने सभी नेताओं को पार्टी में कराया शामिल

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Shery Kalsi, Amansher Singh Shery Kalsi, Ludhiana West Assembly constituency, Dr Sunny Singh Ahluwalia, Sunny Singh Ahluwalia, Sanjeev Arora
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 13 Jun 2025

Last updated on: Jun 14, 2025, 12:56 IST

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को ने बड़ी बढ़त हासिल हुई है, जबकि कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल को झटका लगा है। शुक्रवार को इन पार्टियों के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता आप में शामिल हो गए। इसके अलावा, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल शर्मा और प्रवक्ता चंद्रकांत चड्डा ने भी आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को अपनी पार्टी की तरफ से समर्थन देने की घोषणा की।

आप पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी और पार्टी नेता डॉ. सनी आहलूवालिया की मौजूदगी में सभी लोगों को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया और आप परिवार में उनका स्वागत किया।कांग्रेस से आप में शामिल होने वाले नेताओं में वार्ड नंबर- 1 से दिव्येश मक्कड़, पूर्व युवा कांग्रेस महासचिव केके डिगली, अशोक कांडा, नीरज कांडा, सुमित अरोड़ा, राकेश जैन, हरदीप कौर, रेणु गौतम, तनवीर सिंह, साधु सिंह, सरदार जसविंदर सिंह, सरदार सुखपाल सिंह और सरदार कुलदीप सिंह के नाम प्रमुख है।

वहीं लुधियाना के प्रसिद्ध बिल्डर और अकाली दल के नेता रमन कुमार सेंगर भी अपने सहयोगियों गुरजगदीप सिंह, हरप्रीत सिंह रंधावा, जसदीप सिंह, करनैल सिंह, निर्मल सिंह, गुरविंदर सिंह, पलविंदर सिंह, जतिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, संतोख सिंह, अमनदीप सिंह, गुरमेल सिंह, मोहम्मद तारिक, बलराज ग्रेवाल, सुखविंदर ग्रेवाल, चनप्रीत, गगन कनौजिया, आकाश, नूर और शमशेर के साथ आप में शामिल हुए। इसके अलावा, मंजीत सिंह धालीवाल (वार्ड नंबर 56), रणदीप सिंह बॉम्बे (वार्ड नंबर 54), जसविंदर कौर और कामिनी सागर भी पार्टी में शामिल हुए।

भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष किरणदीप कौर, अनु, सिमरन, सरबजीत कौर, सुनीता (कोषाध्यक्ष), रमनप्रीत, भाविका, लवली गुप्ता, उर्मिला, वीना रानी, कुलविंदर, मनजीत, किरण और कुलजीत भी पार्टी में शामिल हुईं।पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की नीतियों और आप सरकार द्वारा किए गए कार्यों से बेहद प्रभावित हैं। पार्टी के कामों ने उन्हें इसका हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के लोगों को आप सरकार पर पूरा भरोसा है। सभी वर्गों और समुदायों के लोग पार्टी की नीतियों का समर्थन कर रहे हैं और रोजाना बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लुधियाना पश्चिम में आप के पक्ष में लहर है। आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा इस उपचुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Shery Kalsi , Amansher Singh Shery Kalsi , Ludhiana West Assembly constituency , Dr Sunny Singh Ahluwalia , Sunny Singh Ahluwalia , Sanjeev Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD