Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

परंपरात खेती छोड़ नई तकनीक अपनाएं किसान- रणबीर गंगवा

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 08 Jun 2025

Last updated on: Jun 09, 2025, 16:51 IST

हरियाणा के  जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा है कि घटती जोत एवं बदलते मौसम के अनुरूप किसानों को पारंपरिक खेती की जगह अधिक से अधिक नई तकनीकी व वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की जरूरत है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे परंपरागत खेती को छोड़कर खेती की नवीनतम तकनीक को अपनाएं और अपनी आमदनी बढ़ाएं। पौधों से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री आज भिवानी के गांव मंढाण में ऑर्गेनिक हरियाली नर्सरी के उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मंत्री ने विभिन्न प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति वचनबद्ध है। केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं, वहीं प्रदेश में अधिकतर फसलें एमएसपी के भाव पर खरीदी जा रही हैं।

उन्होंने ने कहा कि खेती में नई तकनीकों को अपनाएं, ताकि प्रदेश के किसान भी उद्यमी बनने की ओर अग्रसर हों और उनकी आय में वृद्धि हो। इस प्रकार की नई- नई तकनीकों से न सिर्फ किसानों को लाभ होगा बल्कि प्रदेश में भी बागवानी के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनेगी।उन्होंने किसानों से अपील कि वे परंपरागत खेती को छोड़कर बाजार की मांग के अनुसार खेती करें, इससे किसानों को बड़ा लाभ होगा तथा उनकी आय में वृद्धि होगी।

इसके लिए राज्य सरकार न केवल नि:शुल्क ट्रेनिंग देती है, बल्कि किसानों को अत्याधुनिक खेती अपनाने के लिए सब्सिडी पर कृषि यंत्र, पोली हाउस, नैट हाऊस व अन्य तकनीकों की सहायता भी दे रही है। उन्होंने कहा कि जोतें घट रही हैं। ऐसे में कम भूमि पर अधिक मुनाफा कमाने के लिए तकनीकों का सहारा लेना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसान, गरीब, मजदूर आदि प्रत्येक वर्ग के हित में अनेक योजनाएं बनाकर सीधा लाभ पहुंचाने का काम किया है।इस दौरान मंत्री ने ऑर्गेनिक हरियाली नर्सरी का रिबन काटकर उद्घाटन करने उपरांत उन्होंने नर्सरी का मुआयना किया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD