Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

हंसी का पंच और मर्डर मिस्ट्री का सस्पेंस, 'हाउसफुल 5' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

Bollywood, Housefull 5, Housefull 5 Trailer, Housefull 5 Movie Trailer, Housefull 5 Release Date, Housefull 5 Cast, Akshay Kumar, Riteish Deshmukh, Abhishek Bachchan, Jacqueline Fernandez, Sonam Bajwa, Nargis Fakhri, Sanjay Dutt, Jackie Shroff, Nana Patekar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 May 2025

Last updated on: May 28, 2025, 16:00 IST

फिल्म 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल 'नाडियाडवाला ग्रैंडसन' पर जारी किया है। वहीं, फिल्म की सभी स्टारकास्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे रिलीज किया है। 

अक्षय कुमार के ट्रेलर पोस्ट पर फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साह दिखा रहे हैं और भविष्यवाणी करते हुए दावा कर रहे हैं कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी। ट्रेलर की शुरुआत एक क्रूज शिप और नाना पाटेकर की आवाज से होती है। वह एक आदमी रंजीत के बारे में बता रहे होते हैं, जिसने 69 अरब पाउंड की वसीयत छोड़ी है। 

रंजीत अपनी सारी दौलत के असली हकदार का अनाउंसमेंट करते हैं और कहते हैं कि मेरे इस एम्पायर का असली हकदार मेरी अपनी औलाद है, जिसका नाम है 'जॉली'। कहानी में ट्विस्ट यहां आता है, इस अनाउंसमेंट के बाद वहां एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन-तीन जॉली आ पहुंचते हैं! अब तीनों जॉली संपत्ति को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं। 

इस दौरान काफी मजेदार और हंसी से भरे सीन देखने को मिलते हैं। कहानी में सांस वहां थम जाती है, जब रंजीत का मर्डर हो जाता है। अब फिल्म सिर्फ कॉमेडी नहीं रहती, बल्कि यह एक मजेदार मर्डर मिस्ट्री बन जाती है। यहां दर्शकों के मन में सवाल उठता है कि रंजीत को किसने मारा? कौन है कातिल?

ट्रेलर में बहुत सारे ऐसे सीन और डायलॉग हैं जो बॉलीवुड की पुरानी और मशहूर फिल्मों की याद दिलाते हैं। उदाहरण के लिए, जैकी श्रॉफ एक सीन में कहते हैं, 'छोटी बच्ची है क्या?', यह डायलॉग असल में उनके बेटे टाइगर श्रॉफ की पहली फिल्म 'हीरोपंती' का मशहूर डायलॉग है।

इस फिल्म की शूटिंग एक शानदार क्रूज शिप पर की गई है, जो लंदन से फ्रांस, फिर स्पेन और फिर वापस यूके जाता है। इस क्रूज पर चमक-धमक, हंगामा और कॉमेडी होती है। 'हाउसफुल 5' फिल्म के निर्देशक तरुण मनसुखानी हैं, जो इससे पहले 'दोस्ताना' जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं।

इस फिल्म की कहानी साजिद नाडियाडवाला ने लिखी है। साजिद नाडियाडवाला फिल्म के निर्माता भी हैं। फिल्म में 19 कलाकारों की बड़ी स्टारकास्ट है, जिनका किरदार अपनी अलग मस्ती और अंदाज लेकर आएगा। फिल्म के स्टारकास्ट में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे कलाकार हैं। 'हाउसफुल 5' 6 जून को दुनिया भर में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Housefull 5 , Housefull 5 Trailer , Housefull 5 Movie Trailer , Housefull 5 Release Date , Housefull 5 Cast , Akshay Kumar , Riteish Deshmukh , Abhishek Bachchan , Jacqueline Fernandez , Sonam Bajwa , Nargis Fakhri , Sanjay Dutt , Jackie Shroff , Nana Patekar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD