Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी रहे उपस्थित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 May 2025

Last updated on: May 26, 2025, 22:50 IST

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज सोमवार को राजभवन में आयोजित गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के मुख्य सूचना आयुक्त सहित चार राज्य सूचना आयुक्तों को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने पूर्व मुख्य सचिव व नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त श्री टीवीएसएन प्रसाद (आईएएस सेवानिवृत्त) को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। साथ ही, चार नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों- श्री अमरजीत सिंह (एचसीएस सेवानिवृत्त), श्री कर्मवीर सैनी, श्रीमती नीता खेड़ा और श्री संजय मदान को भी पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई।

राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों की भूमिका को लोकतंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने नवनियुक्त आयुक्तों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे निष्पक्षता, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे, ताकि सूचना के अधिकार को और सशक्त किया जा सके।

इस अवसर पर हरियाणा के  शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य  उपस्थित रहे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Haryana Governor , Nayab Singh Saini , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD