Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

विद्या भारती शिक्षा के क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा संगठन : बंडारू दत्तात्रेय

राज्यपाल ने मूल्य आधारित और समावेशी शिक्षा पर दिया बल

Bandaru Dattatreya, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Haryana Governor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 May 2025

Last updated on: May 26, 2025, 17:19 IST

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज पानीपत के समालखां में आयोजित विद्या भारती के प्रांतीय आचार्य सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। बतौर मुख्यातिथि  उन्होंने मूल्य आधारित और समावेशी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया, जो उद्योग की उभरती जरूरतों और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप हो। श्री दत्तात्रेय ने शिक्षकों, अकादमिक नेताओं और विद्वानों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल रटने और अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। 

यह छात्रों में नैतिक मूल्य, आलोचनात्मक सोच और नवाचार की भावना विकसित करे। उन्होंने समावेशी, सुलभ और सामाजिक-आर्थिक विविधता के अनुकूल शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता पर बल दिया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए, उन्होंने कहा कि छात्रों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ नैतिकता, सामाजिक जिम्मेदारी और वैश्विक कार्यबल की मांगों के अनुरूप कौशल से लैस करना होगा। उन्होंने शिक्षकों से छात्रों का करुणा और ज्ञान के साथ मार्गदर्शन करने का आह्वान किया।

 श्री दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा सरकार अनेक पहल कर रही है। उन्होंने स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार, डिजिटल लर्निंग टूल्स के एकीकरण, मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और व्यावसायिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

राज्यपाल ने कहा कि विद्या भारती शिक्षा के क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा संगठन है, जो शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और संस्कारों का बीज बो रहा है। संस्थान द्वारा संचालित लगभग 25000 शिक्षण संस्थानों में 1.50 लाख आचार्यों द्वारा लगभग 32 लाख से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने विद्या भारती के शैक्षिक सुधारों और शिक्षक उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रांतीय आचार्य सम्मेलन जैसे मंच राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो शैक्षणिक नवाचार और सर्वाेत्तम प्रथाओं पर विचार-विमर्श को बढ़ावा देते हैं।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Haryana Governor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD