Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

महाराष्ट्र में औसत से अधिक बारिश की संभावना, किसानों के लिए बीज-उर्वरक और ऋण की व्यवस्था : देवेंद्र फडणवीस

Devendra Fadnavis, BJP, Bharatiya Janata Party, Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 May 2025

Last updated on: May 22, 2025, 14:20 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को 'राज्य स्तरीय खरीफ सीजन समीक्षा बैठक 2025' की अध्यक्षता की। व्यापक समीक्षा बैठक के बाद सीएम फडणवीस ने कहा कि राज्य में इस वर्ष औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के आधार पर, राज्य सरकार ने किसानों के लिए समय पर बीज, उर्वरक और ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक योजना बनाई है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों, कृषि मंत्री, पालक मंत्रियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। 

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, "आईएमडी के अनुसार पूरे महाराष्ट्र में इस बार अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। इसके लिए हमने बीज और उर्वरकों की उचित मूल्य पर और उचित चैनलों के माध्यम से उपलब्धता सुनिश्चित की है। किसानों को ऋण समय पर और सुचारू रूप से मिले, इसके लिए भी व्यवस्था की गई है।"उन्होंने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं को किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए एक डिजिटल मित्र चैट-बॉट विकसित किया जाएगा, जो किसानों को उनकी समस्याओं के समाधान और योजनाओं की जानकारी में मदद करेगा।

सीएम फडणवीस ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी योजनाएं और संसाधन किसानों तक पहुंचें, इसके लिए हमने सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। यह समीक्षा बैठक इस बात का प्रमाण है कि हम मानसून और खेती के लिए पूरी तरह तैयार हैं।सीएम फडणवीस ने इस अवसर पर विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार के एक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। 

वडेट्टीवार ने हाल ही में ड्रोन के उपयोग को लेकर टिप्पणी की थी, जिसे फडणवीस ने "मूर्खतापूर्ण" करार दिया। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा कहता हूं कि मूर्खों को जवाब नहीं देना चाहिए। जिन लोगों में राष्ट्र, समाज या हमारी सेना के प्रति कोई कर्तव्य बोध नहीं है, जो यह नहीं समझते कि हमारे सैनिक अपनी जान जोखिम में डालकर देश की रक्षा करते हैं और कई बार शहीद हो जाते हैं, ऐसे लोगों को फाइटर ड्रोन और कृषि ड्रोन में अंतर तक नहीं पता। हमें ऐसे अज्ञानी लोगों को जवाब देने में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।"

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार ऑनलाइन पोर्टलों पर पाकिस्तानी उत्पादों की बिक्री पर कड़ा रुख अपनाएगी। उन्होंने कहा, "हम उन ऑनलाइन पोर्टलों का पता लगाएंगे जो पाकिस्तानी उत्पाद बेच रहे हैं और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेंगे।"इस बैठक में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर भी चर्चा हुई। डिजिटल मित्र चैट बोट जैसे नवाचारों के जरिए सरकार का लक्ष्य किसानों को तकनीकी सहायता और जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है।

 

Tags: Devendra Fadnavis , BJP , Bharatiya Janata Party , Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD