Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने परिवेदना समिति की बैठक में सुनी जन-समस्याएं

महेंद्रगढ़ में घरों के ऊपर से हटेंगी 504 हाई टेंशन लाइनें

Dr Arvind Kumar Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नारनौल , 16 May 2025

Last updated on: May 17, 2025, 16:35 IST

हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले में चिन्हित की गई खतरनाक 11/33 केवी की 504 बिजली लाइनों को घरों के ऊपर से हटाया जाएगा। यह कार्य वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। डॉ. अरविंद कुमार शर्मा आज नारनौल में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व निर्धारित 14 मामलों की जनसुनवाई की।

इस दौरान उनिंदा गांव निवासी बलवान सिंह की शिकायत पर बोलते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पहले से चिन्हित की गई खतरनाक बिजली लाइनों के टेंडर खुल चुके हैं, ऐसे में कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। ग्राम पंचायत बचीनी द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत पर उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के 18 मई के प्रस्तावित दौरे के उपरांत इस कार्य को पूर्ण करवाया जाए। 

खटोटी सुल्तानपुर निवासी मोतीलाल की शिकायत पर अधिकारियों ने जानकारी दी कि संबंधित मामले में 24-ए के तहत नोटिस जारी किए जा चुके हैं और अवैध कब्जे शीघ्र ही हटाए जाएंगे। सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जन परिवेदना समिति पर नागरिकों को पूर्ण विश्वास है। सभी अधिकारी मिलकर इस विश्वास को बनाए रखें, ताकि लोगों के कार्य समय पर और प्रभावी ढंग से पूरे हों। 

इस अवसर पर नारनौल विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री ओमप्रकाश यादव, नांगल चौधरी की विधायक श्रीमती मंजू चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री यतेन्द्र राव, उपायुक्त डॉ. विवेक भारती, पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा वशिष्ठ तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD