Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

प्रदेश के 419 शिक्षकों को किया गया प्रिंसिपल पदोन्नत - महीपाल ढांडा

जल्द ही बीईओ और डीईओ को भी पदोन्नत किया जाएगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Apr 2025

Last updated on: May 01, 2025, 12:32 IST

हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाया जाए। इसी को लेकर शिक्षा विभाग ने रेस्ट ऑफ काडर के 419 शिक्षकों को प्रिंसिपल पदोन्नत किया है, जिनमें  409 पीजीटी और 10 हेडमास्टर शामिल हैं। इसके अलावा मेवात काडर के प्रिंसिपलों को प्रमोट करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि जल्द ही बीईओ व डीईओ की प्रमोशन व शिक्षकों का तबादला भी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा आज सिविल सचिवालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के हर सरकारी स्कूल के ढांचागत विकास को पूरा किया है और अन्य दिक्कतों का भी जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत आगामी पाठ्यक्रम इस तरह से बनाए जाएंगे, जिससे विद्यार्थी चुनौतियों को निपटान कर सकेंगे। साथ ही कौशल आधारित शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि आरटीई के तहत हरियाणा में सभी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में पहली कक्षा में 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब बच्चों को दाखिला देना अनिवार्य है। जिसकी जानकारी उज्जवल पोर्टल के माध्यम से दी जानी तय है। 

सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को फार्म-6 के तहत पोर्टल पर बच्चों की सीटों का ब्यौरा 30 अप्रैल तक देना था, जिसे अब बढ़ाकर 7 मई कर दिया है।  उन्होंने कहा कि पोर्टल को लेकर शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी एक सप्ताह में पीपीरिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जिन निजी स्कूलों ने पोर्टल पर बच्चों की सीटें तय नहीं की है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में हरियाणा स्कूल एजुकेशन के प्रिंसिपल सेक्रेटरी श्री पंकज अग्रवाल, एलीमेंट्री एजुकेशन के डायरेक्टर श्री विवेक अग्रवाल और सेकेंडरी एजुकेशन के डायरेक्टर श्री जितेंद्र दहिया मौजूद रहे।

 

Tags: Mahipal Dhanda , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD