Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

शिक्षा के क्षेत्र में सुधार से समाज के हर वर्ग को होगा लाभ : ब्रम शंकर जिंपा

विधायक ने किया शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों में किया विकास कार्यों का उद्घाटन

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Hoshiarpur, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 30 Apr 2025

Last updated on: Apr 30, 2025, 18:54 IST

पंजाब में शिक्षा क्रांति अभियान के अंतर्गत विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर में तीन सरकारी स्कूलों में करीब 41 लाख रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पिपलांवाला, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिपलांवाला और सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बुल्लावाड़ी में नए क्लासरूमों व अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

विधायक जिंपा ने इस मौके पर कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस बार सरकार ने शिक्षा के लिए 18 हजार करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है, जो यह दर्शाता है कि शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता देने में सरकार कितनी गंभीर है।

उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से न केवल छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा, बल्कि शिक्षकों को भी अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने में सहायता मिलेगी। विधायक ने यह भी कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार से समाज के हर वर्ग को लाभ होगा और यह राज्य के समग्र विकास में योगदान देगा।

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए हर संभव कदम उठाएगी और राज्य को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। उन्होंने कहा कि यह केवल शुरुआत है और आने वाले समय में और भी बड़े कदम उठाए जाएंगे।  

इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन ने विधायक जिंपा का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन विकास कार्यों से बच्चों के भविष्य को नई दिशा मिलेगी। विधायक ने सभी से अपील की कि वे शिक्षा के महत्व को समझें और बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करें।

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, सतवंत सिंह सियाण, अध्यापक दीपक कुमार वशिष्ट, कुलविंदर सिंह हुंदल, आज्ञापाल सिंह साहनी, पार्षद नरिंदर कौर पार्षद प्रदीप बिट्टू, संतोष सैनी, बहादुर सिंह सुनेत, चंद्रप्रकाश सैनी, कंचन देयोल, प्रिंसिपल धरमिंदर कुमार, प्रिंसिपल चंद्र मोहन, प्रिंसिपल वैशाली चड्डा, प्रिंसिपल रविंदर कौर, बी.पी.ई.ओ चरनजीत, बलवीर राम, आरती शर्मा, सुप्रीत सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Hoshiarpur , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD