Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

किसानों के लिए बड़ा प्रोत्साहन: हरपाल चीमा द्वारा ‘फूड प्रोसेसिंग कॉम्प्लेक्स’ के उद्घाटन दौरान पीएयू को 40 करोड़ रुपये की ग्रांट का ऐलान

'आप' सरकार कृषि क्षेत्र में अनुसंधान और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए निवेश हेतु प्रतिबद्ध: हरपाल चीमा

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Ludhiana, Punjab Agricultural University Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 28 Apr 2025

Last updated on: Apr 29, 2025, 12:29 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की शिक्षा और कृषि क्षेत्र में अनुसंधान को प्रोत्साहित करने की दृढ़ प्रतिबद्धता के तहत राज्य के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज ऐलान किया कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू), लुधियाना को वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार से 40 करोड़ रुपये की पूंजी ग्रांट दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहले ही वित्तीय वर्ष 2024-25 में 20 करोड़ रुपये की पूंजी ग्रांट के साथ कृषि अनुसंधान और अकादमिक बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाने के लिए पीएयू के प्रयासों को अपेक्षित प्रोत्साहन दिया गया है।वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यह ऐलान पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में स्थापित किए गए ‘एग्रो प्रोसेसिंग कॉम्प्लेक्स’ का उद्घाटन करने के अवसर पर किया, जो कि 46 लाख रुपये की मशीनरी से लैस अत्याधुनिक कॉम्प्लेक्स है।

उन्होंने इस मौके पर 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले उच्च स्तरीय प्रोजेक्ट 'प्लांट एक्लीमेटाइजेशन फैसिलिटी' और जीन बैंक का नींव पत्थर भी रखा।इस मौके पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि 'एग्रो प्रोसेसिंग कॉम्प्लेक्स' को गांवों के नौजवानों को सफल उद्यमी बनने और गांव और क्लस्टर स्तर पर वैल्यू-एडेड प्रोसेसिंग के माध्यम से किसानों की आय को बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि ‘प्लांट एक्लीमेटाइजेशन फैसिलिटी’ कृषि विश्वविद्यालय को किसानों को व्यापारिक टिश्यू कल्चर के माध्यम से तैयार किए गए उच्च गुणवत्ता वाली पौधों की सामग्री प्रदान करने के योग्य बनाएगा, जिससे राज्य के कृषि वातावरण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान विश्वविद्यालय के दौरे के दौरान वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान दी गई 20 करोड़ रुपये की पूंजी ग्रांट से चल रहे मरम्मत और बुनियादी ढांचे के विकास परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया।

इन परियोजनाओं में डॉ. एम.एस. रंधावा लाइब्रेरी में 4 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक एयर-कंडीशनिंग सिस्टम की स्थापना, लाइब्रेरी में बैठने और किताबें रखने वाले ढांचे का नवीनीकरण, लड़कों के हॉस्टल में 2.56 करोड़ रुपये से एक अतिरिक्त मंजिल का निर्माण, 1.43 करोड़ रुपये की ग्रांट से आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों की स्थापना के साथ जिम्नेजियम के नवीनीकरण सहित खेल सुविधाओं का नवीनीकरण शामिल है। उन्होंने विश्वविद्यालय के हॉस्टलों, स्पोर्ट्स म्यूजियम, स्विमिंग पूल, गेस्ट हाउस और आवासीय इलाकों का भी दौरा किया।

इस मौके पर वित्त मंत्री को डिजिटल और स्मार्ट एग्रीकल्चर में पंजाब को अग्रणी बनाने के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के महत्वाकांक्षी रोडमैप के बारे में भी जानकारी दी गई। इस पहल के तहत कृषि में उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) सुविधाओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहित उन्नत अनुसंधान बुनियादी ढांचे का लाभ उठाया जाएगा।

पंजाब सरकार से लगातार प्राप्त हो रहे सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए पीएयू के उप कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल ने विश्वविद्यालय के भौतिक, अनुसंधान और अकादमिक ढांचे को और मजबूत करने के लिए विशेष पूंजी ग्रांट के महत्व को उजागर किया। उन्होंने किसान समुदाय, विद्यार्थियों और उद्यमियों की सेवा के प्रति पीएयू की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के विकास के प्रति पंजाब सरकार के अटूट समर्थन को दोहराते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि निरंतर निवेश और रणनीतिक विकास पहल विश्वविद्यालय को अपने मिशन-आधारित परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से चलाने के योग्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे कृषि अनुसंधान और नवाचार के लिए राह प्रशस्त होगा, जिससे पंजाब के किसानों, विद्यार्थियों और कृषि उद्यमियों की अगली पीढ़ी को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Ludhiana , Punjab Agricultural University Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD