Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पाकिस्तान द्वारा पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश नाकाम; पंजाब पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले रैकेट का किया पर्दाफाश

7 पिस्तौलें, 1.5 लाख रुपये नकदी और एक थार गाड़ी बरामद: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 27 Apr 2025

Last updated on: Apr 28, 2025, 13:32 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने पाकिस्तान आधारित गैर-कानूनी हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए एक संचालक को गिरफ्तार किया है, जो अपने ऑस्ट्रेलिया आधारित हैंडलर जस्सा के निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों को हथियार सप्लाई कर रहा था।

डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने गिरफ्तार किए गए दोषी की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में की है, जो अमृतसर के गांव मीरांकोट कलां का रहने वाला है। पुलिस टीमों ने  उसके कब्जे से सात पिस्तौलें, जिसमें पांच .30 बोर और दो आधुनिक 9 एमएम ग्लॉक शामिल हैं, सहित चार कारतूस और 1.5 लाख रुपये बरामद किए हैं, इसके अलावा हथियारों की तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही उसकी महिंद्रा थार गाड़ी को ज़ब्त कर लिया है।

डीजीपी ने खुलासा किया कि सीआई अमृतसर को भरोसेमंद खुफिया जानकारी मिली थी कि ऑस्ट्रेलिया आधारित जस्सा, पाकिस्तान आधारित तस्करों के साथ मिलकर, अपने स्थानीय साथियों अभिषेक कुमार और उसके साथी जोधबीर सिंह उर्फ जोधा की मदद से भारत-पाकिस्तान सरहद के माध्यम से गैर-कानूनी हथियारों/गोला-बारूद की तस्करी कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि इनपुट से यह भी पता चला है कि वे इन हथियारों की खेपें प्राप्त करके राज्य भर में समाज विरोधी तत्वों को आगे पहुँचाने के लिए सक्रिय रूप से शामिल थे।

मुलज़िम अभिषेक और जोधबीर उर्फ जोधा के बारे में मिली जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए सीआई अमृतसर की टीमों ने अमृतसर-पठानकोट बाईपास जीटी रोड पर मोड़ गांव फतहगढ़ शुक्रचक के करीब छापा मारा और मुलज़िम अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया, जब वह अपनी थार गाड़ी में किसी को गैर-कानूनी हथियारों की खेप पहुँचाने जा रहा था।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस संबंध में जांच से पता चला है कि अभिषेक कुमार और जोधबीर सिंह दोनों हवाला लेन-देन में सक्रियता से शामिल हैं, जोकि आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यापक नेटवर्क के साथ उनके संभावित संबंधों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले  संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है और पुलिस टीमें दोषी जोधबीर उर्फ जोधा को पकड़ने के लिए छापेमारियां कर रही हैं।

इस संबंध में थाना एसएसओसी, अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 25(1)(ए) और 25(1)(बी) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के तहत एफआईआर नंबर 23 दिनांक 26.04.2025 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD