Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

पंजाब शिक्षा क्रांति: जिले के 14 और सरकारी स्कूलों की बदली नुहार, 83.94 लाख रुपये के कार्यों का उद्घाटन

पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाई : बलकार सिंह

Balkar Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 22 Apr 2025

Last updated on: Apr 23, 2025, 12:03 IST

‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत मंगलवार को जिले के 14 और सरकारी प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूलों में 83.94 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया । इनमें शाहकोट विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में 45.66 लाख रुपये, करतारपुर में 19.27 लाख रुपये और नकोदर विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में 19.01 लाख रुपये के विकास कार्य शामिल है।

विधायक बलकार सिंह ने करतारपुर हलके के सरकारी प्राइमरी स्कूल वरियाणा, सरकारी प्राइमरी स्कूल तलवाड़ा, सरकारी प्राइमरी स्कूल बस्ती इब्राहिम खां और सरकारी प्राइमरी स्कूल चमियारा में 19.27 लाख से अधिक की लागत से पूरे हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इसी प्रकार, विधायक इंद्रजीत कौर मान ने नकोदर के सरकारी प्राइमरी स्कूल बजूहा खुर्द,सरकारी प्राइमरी स्कूल धालीवाल और सरकारी प्राइमरी स्कूल पंडौरी राजपूत में 19.01 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

इन विकास कार्यों में नए आधुनिक क्लास-रूम, चारदीवारी और आवश्यक नवीकरण कार्य शामिल है। विधायक बलकार सिंह ने सरकारी प्राइमरी स्कूल तलवाड़ा में उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति ला दी है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों को उच्च स्तरीय बनाने के लिए बड़े स्तर पर शैक्षणिक बुनियादी ढांचे का विकास कर रही है, जबकि विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों को प्रोजेक्टर, वाई-फाई इंटरनेट कनेक्शन और डिजिटल तकनीक सहित आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के प्रयासों के कारण आज सरकारी स्कूल नतीजों और विद्यार्थियों के प्रदर्शन के मामले में किसी से कम नहीं हैं।

विधायक इंद्रजीत कौर मान ने सरकारी प्राइमरी स्कूल धालीवाल में उद्घाटन समारोह के दौरान अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के दौरान पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा प्रबंधन और बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य भर के सरकारी स्कूलों में नए क्लासरूम, चारदीवारी, विज्ञान प्रयोगशालाओं सहित बड़े पैमाने पर शैक्षिक बुनियादी ढांचे के कार्य शुरू किए हैं।

उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने विकास के माध्यम से सरकारी स्कूलों की नुहार बदल दी है, जिसके कारण सरकारी स्कूलों में दाखिलों की संख्या में वृद्धि हुई है और अभिभावक अब अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने को प्राथमिकता दे रहे है।

 

Tags: Balkar Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD