Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

इनोवेटिव बनें और नवाचार को आगे बढ़ाएं विद्यार्थी - बंडारू दत्तात्रेय

उच्च शिक्षण संस्थान मातृभाषा में दें डिग्री- राज्यपाल

Bandaru Dattatreya, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Haryana Governor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 19 Apr 2025

Last updated on: Apr 19, 2025, 19:04 IST

विद्यार्थी इनोवेटिव बनें, नवाचार को आगे बढ़ाएं। नवाचार से ही रोजगार का रास्ता प्रशस्त होगा। हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने यह उद्गार महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर सभागार में विश्वविद्यालय के 50वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए।

राज्यपाल व एमडीयू के कुलाधिपति श्री बंडारू दत्तात्रेय ने एमडीयू परिवार को 50 वर्ष की गौरवशाली यात्रा तय करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह विश्वविद्यालय की यात्रा का एक पड़ाव है, उन्होंने एमडीयू समुदाय से विश्वविद्यालय की स्वर्णिम विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर इस विश्वविद्यालय का नाम होना गौरव की बात है, युवा पीढ़ी स्वामी दयानंद के योगदान एवं विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़े। 

श्री बंडारू दत्तात्रेय ने नई शिक्षा नीति को गेम चेंजर बताते हुए तेजी से इसे आगे बढ़ाने की बात कही। उच्च शिक्षण संस्थान मातृभाषा हिन्दी में डिग्री दें, जिसका फायदा गरीब और ग्रामीण को होगा। उन्होंने एमडीयू के कार्यों और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि आज शिक्षा, खेल, संस्कृति, देश सेवा समेत हर क्षेत्र में एमडीयू के एलुमनी बड़े ओहदों पर हैं। 

उन्होंने एमडीयू का भविष्य सशक्त और उज्ज्वल बनाने के लिए कुलपति और उनकी टीम के कार्यों की भी सराहना की। राज्यपाल ने समारोह में शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को अनुसंधान पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने विशिष्ट सेवाओं हेतु शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मियों, क्लास टॉपर्स तथा समाज सेवा समेत अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, एनएसएस तथा वाईआरसी वालंटियर्स को सम्मानित किया।

राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने एमडीयू के 50वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर के नीचे नवनिर्मित कैफेटेरिया का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने कार्यक्रम के दौरान सोविनियर तथा एमडीयू मिरर नामक त्रैमासिक न्यूज लेटर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने एमडीयू गोल्डन जुबली लोगो व एमडीयू की एलुमनाई वेबसाइट को भी लॉन्च किया। 

एमडीयू की विकास यात्रा को रेखांकित करती प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, इस प्रदर्शनी में एमडीयू के 40 विभागों और 21 प्रकोष्ठों ने अपनी-अपनी उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसकी सराहना राज्यपाल एवं शिक्षा मंत्री समेत सभी विजिटर ने की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने एमडीयू की 50 वर्ष की विकास यात्रा को सराहा। 

उन्होंने कहा कि एमडीयू को नाम ऐसे महापुरुष के नाम पर है, जिसे दुनिया को उज्ज्वल जीवन जीने की राह दिखाई। भारतीय संस्कृति और भारत राष्ट्र ही विश्व कल्याण कर सकता है, इसलिए आज सारी दुनिया भारत की तरफ मार्गदर्शन के लिए देख रही है।  उन्होंने 2047 तक भारत को दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनाने का संकल्प दोहराया और इस संकल्प को पूरा करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया। 

एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि एमडीयू का 50वां स्थापना दिवस एक विशेष पड़ाव है जो विश्वविद्यालय की गौरवशाली विकास यात्रा का प्रतीक है, साथ ही यह भविष्य की नई संभावनाओं और रोड मैप को नए सिरे से तैयार करने का मौका भी है। उन्होंने कहा कि शोध, शिक्षा, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में एमडीयू नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 

एमडीयू में शिक्षा के अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है और विद्यार्थियों की कैपेसिटी बिल्डिंग पर विशेष फोकस किया गया है। इस अवसर पर हरियाणा स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल के चेयरमेन श्री कैलाश चंद्र शर्मा सहित शिक्षक, अधिकारी, गैर शिक्षक कर्मी, सेवानिवृत्त शिक्षक, कर्मी, एलुमनी, शोधार्थी, विद्यार्थी और शहर के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Haryana Governor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD