Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

संत शिरोमणी धन्ना भगत की समरस्ता एवं सेवाभाव की शिक्षाओं का प्रसार हो जन-जन तक - कृष्ण कुमार बेदी

कैबिनेट मंत्री ने उचाना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय संत शिरोमणी धन्ना भगत जयंती स्थल का लिया जायजा

Krishan Kumar Bedi, Krishna Kumar Bedi, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जींद , 19 Apr 2025

Last updated on: Apr 19, 2025, 16:53 IST

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि उचाना में 20 अप्रैल को संत शिरोमणी धन्ना भगत की जयन्ती पर भव्य आयोजन होगा। इस आयोजन से जन-जन में संत शिरोमणी धन्ना भगत की समरस्ता एवं सेवाभाव की शिक्षाओं के प्रसार को बल मिलेगा।

श्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को उचाना बस स्टैंड के पास बनाए गए समारोह स्थल का दौरा कर रहे थे। श्री बेदी ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे जबकि राज्य सभा सांसद श्री सुभाष बराला बतौर संयोजक शिरकत करेंगे। 

श्री बेदी ने समारोह के सफल आयोजन के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में आने वाले श्रद्वालुओं के लिए पेयजल व जलपान इत्यादि की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल को होने वाले इस कार्यक्रम में दाड़न खाप सहित प्रदेशभर की अन्य सामाजिक खापों के सैंकड़ों प्रतिनिधि शामिल होगें, इसके अलावा साधु, संत महात्मा भी शिरोमणि संत धन्ना भगत की जयंती में सादर आमंत्रित किए गए है। 

उन्होंने जिला जींद की जनता से इस भव्य कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। श्री बेदी ने कहा कि पूर्व में संत, महात्माओं की जयन्ती समारोह सम्बन्धित संस्थाओं एवं समितियों द्वारा आयोजित किए जाते थे और उन्हीं द्वारा तमाम व्यवस्थाएं की जाती रही है, लेकिन वर्तमान में साधु, संतों की जयन्ती राज्य सरकार अपने स्तर पर आयोजित करती है और उनके जन्मउत्सवों पर प्रदेश के अलग- अलग इलाकों में भव्य आयोजन किए जा रहे है। 

ये आयोजन सरकार द्वारा संत, महात्मा सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के अन्तर्गत करवाये जा रहे है। श्री बेदी ने कहा कि इस आयोजन से जहां हमें संत शिरोमणी धन्ना भगत के जीवन दर्शन, सेवाभाव एवं जन सेवा समर्पण की अमूल्य शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसाथ करने की प्रेरणा मिलेगी वहीं उचाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आगमन से विकास की गति और तेज होगी। 

उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के शोषित, पीड़ित एवं वंचित वर्ग के लोगों को सशक्त एवं खुशहाल बनाना है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का लाभ पात्र एवं आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। 

इससे पहले मंत्री ने सर्व जातीय दाड़न खाप पालवां चबूतरे पर शिरोमणी संत धन्ना भगत की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित निः शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में शिरकत की। शिविर में बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई।

 

 

Tags: Krishan Kumar Bedi , Krishna Kumar Bedi , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD