Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब : श्याम सिंह राणा गौरव गौतम का बड़ा एक्शन : नियमों की अनदेखी करने वाली 11 खेल नर्सरियां बंद प्रबुद्धजनों के सुझावों से और मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प : राव इंद्रजीत सिंह आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी - राव नरबीर सिंह डिफेंस कालोनी में प्रापर्टी डीलर पर जमीनी धोखाधड़ी का आरोप, अनिल विज ने पंजोखरा पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश सई एम मांजरेकर और राघव जुयाल फिल्म ‘इकाई’ में आएंगे नज़र अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल

 

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के दृष्टिकोण ने भारत के संविधान को आकार दिया जो भारत की आत्मा को दर्शाता है”: सर्बानंद सोनोवाल

सर्बानंद सोनोवाल ने डॉ. बीआर अंबेडकर को उनकी 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Sarbananda Sonowal, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Ports Shipping and Waterways, Ministry of Ports Shipping and Waterways, Dr B R Ambedkar, Ambedkar Jayanti, Babasaheb Ambedkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डिब्रूगढ़ (असम) , 14 Apr 2025

Last updated on: Apr 15, 2025, 14:28 IST

केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने युवाओं से भारत गणराज्य के आधुनिक लोकतंत्र को आकार देने में बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर के अमूल्य योगदान, बलिदान और परिश्रम के लिए उनके कार्यों पर और अधिक शोध और अध्ययन करने का आह्वान किया।

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक स्मारक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “बाबा भीमराव अंबेडकर जी के कानून पर आधारित समतावादी समाज के निर्माण के अथक प्रयासों ने आधुनिक भारत की नींव रखी। 

न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का उनका दृष्टिकोण विकसित भारत की ओर हमारी सामूहिक यात्रा का मार्गदर्शन करता रहेगा। डॉ. अंबेडकर जी ने सिर्फ संविधान का मसौदा ही नहीं तैयार किया, उन्होंने हमें एक समावेशी, सशक्त राष्ट्र का खाका दिया, जहां हर नागरिक को सम्मान और अवसर मिले। 

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के दृष्टिकोण ने भारत के संविधान को आकार दिया जो भारत की आत्मा को प्रतिबिंबित करता है। अंबेडकर जी का सामाजिक सद्भाव और संवैधानिक नैतिकता का मंत्र एक न्यायपूर्ण और विकसित भारत के निर्माण में हमारा मार्गदर्शक बना हुआ है।”

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के अद्वितीय योगदान को श्रद्धांजलि दी और उनकी विरासत को याद किया। एक न्यायपूर्ण, प्रगतिशील और समावेशी भारत के अपने दृष्टिकोण पर जोर देते हुए उन्होंने सभी से एक विकसित और समतापूर्ण राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। 

डॉ. अंबेडकर द्वारा दिए गए समानता, बंधुत्व और न्याय के संदेश को एक मजबूत समाज के लिए मार्गदर्शक पथ के रूप में दोहराया गया। सर्बानंद सोनोवाल ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के दौरान, डॉ. बी.आर. अंबेडकर की गहन विरासत को वह मान्यता मिली है जिसके वे वास्तव में हकदार हैं। 

इस अंबेडकर जयंती पर, मैं हमारे देश के युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे भारतीय संविधान के निर्माण में बाबासाहेब की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार करें - जो समानता, न्याय और कानून के शासन पर आधारित एक दस्तावेज है। उनके आदर्श हमें एक समावेशी और समतावादी समाज के निर्माण में मार्गदर्शन करते हैं, जो वास्तव में आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है।”

यह कार्यक्रम डिब्रूगढ़ जिला अनुसूचित जाति परिषद, अखिल असम रविदास युवा छात्र संघ, डिब्रूगढ़ जिला समिति और हरिजन शाखा समिति द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर असम पर्यटन विकास निगम (एटीडीसी) के अध्यक्ष रितुपर्णा बरुआ, डिब्रूगढ़ नगर निगम (डीएमसी) के मेयर सैकत पात्रा, डीएमसी के उप मेयर उज्जल फुकन, डिब्रूगढ़ विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अध्यक्ष असीम हजारिका, तथा डिब्रूगढ़ जिला भाजपा के अध्यक्ष दुलाल बोरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Sarbananda Sonowal , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Ports Shipping and Waterways , Ministry of Ports Shipping and Waterways , Dr B R Ambedkar , Ambedkar Jayanti , Babasaheb Ambedkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD