Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों से की ग्रीन, समृद्व व स्वच्छ हरियाणा बनाने की अपील

मुख्यमंत्री ने पिंजौर में गौशाला में की गौ सेवा, कामधेनु गौशाला सेवा सदन को 21 लाख रुपए देने की घोषणा

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Shyam Singh Rana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Apr 2025

Last updated on: Apr 05, 2025, 15:48 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को जिला पंचकूला के पिंजौर स्थित कामधेनु गौशाला सेवा सदन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और इस दौरान उन्होंने गौसेवा भी की। उन्होंने कामधेनु गौशाला में गौमाता के गोबर से निर्मित कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट का लोकार्पण व गौमाता के अंतिम संस्कार केंद्र एवं नए शैड का शिलान्यास किया। 

उन्होंने कामधेनु गौशाला सेवा सदन को 21 लाख रूप्ये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने गौमाता की सेवा व आर्शीवाद से हरियाणावासियों से प्रदेश को ग्रीन, समृद्व व स्वच्छ हरियाणा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गाय को हम सभी माता का दर्जा देते हैं। गौमाता की सेवा करना पूण्य का कार्य है। 

इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि पूर्व की सरकारों में हरियाणा में 215 गौशालाएं थी, जिनमें 1074 गौवंशों का पालन पोषण हो रहा था, लेकिन हमारी सरकार ने जब से जन सेवा का दायित्व संभाला, तब से प्रदेश में 650 पंजीकृत गौशालाएं कार्य कर रही हैं, जिनमें 4 लाख के लगभग गौवंश व नंदीयों का पालन पोषण किया जा रहा है। 

आज प्रदेश सरकार ने पूर्व की सरकारों के 2 करोड़ रुपए के बजट को बढ़ाकर 595 करोड रुपए किया है। उन्होंने बताया कि पानीपत, हिसार व पंचकूला में गौ अभ्यारण्य में हजारों गौवंश सुरक्षित हैं। सरकार ने 270 करोड़ रुपए गौ माता के चारे के लिए अनुदान के रूप में दिए हैं। 

पिछले वित्त वर्ष में 608 गौशाला में 166 करोड़ रूपये गौ माता के चारे के लिए दिए गए।

गौमाता की सेवा के लिए सरकार लगातार योजनाओं को धरातल पर उतार रही

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार लगातार गौमाता की सेवा के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम गति से कर रही है। सरकार ने गौ चराण की भूमि को गौशालाओं को देने का निर्णय किया है, ताकि उन गौ चराण  की भूमि के अंदर गौवंश के लिए चारा पैदा किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गौ सेवा को लेकर गंभीर हैं और भारत सरकार द्वारा गोबर धन योजना की शुरूआत भी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस वित वर्ष में 1 लाख एकड भूमि में प्राकृतिक खेती करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने किसानों से ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक खेती करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गौवंश की सुरक्षा के लिए लगातार कदम उठाए हैं। गौमाता संरक्षण अधिनियिम के तहत गौ हत्या करने वाले व्यक्ति को 10 साल की सजा का भी प्रावधान है और गौ तस्करी करने वाले व्यक्ति को 7 वर्ष  की सजा का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि वे कामधेनु गौशाला सेवा सदन को बधाई देते हैं कि वे गाय के गोबर से और गोमूत्र से जैविक कीटनाशक केंचुआ खाद और जीवामृत जैसे उत्पाद भी बना रहे हैं, जिससे कि खेती को भी लाभ पहुंच रहा है।

प्रदेश की गौशालाएं आत्मनिर्भर बनें

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे कामधेनु गौशाला सेवा सदन के पदाधिकारियों को बधाई देते हैं कि वे इतनी मेहनत से गौशाला को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा आने वाले समय में सभी गौशालाओं को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने की जरूरत है। आने वाले समय में गौशालाओं को अनुदान की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि वे पेंट, गमले, फिनाईल, हैंड वाशर, बायोकोल, हवन सामग्री, साबुन तथा अन्य उत्पादों का उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन जाएंगी।

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि नवरात्रों के दिनों में गौशाला में मुख्यमंत्री पहुंचे है। गीता का प्रचार प्रसार विश्व स्तर पर हो रहा है और गौमाताओं का संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में है। कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि सरकार ने गौशालाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई है। 

प्रदेश में 650 गौशालाएं पंजीकृत हैं जिनको प्रदेश सरकार की योजना के साथ प्रयाप्त सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गौवंश पहले खेती का आधार होता था। कोरोना काल में कृषि ने ही देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया था। कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने कामधेनु गौशाला सेवा सदन को 11 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की

इस अवसर पर कालका विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, पंचकूला के महापौर श्री कुलभूषण गोयल, हरियाणा गौ सेवा आयोग के चैयरमेन श्री श्रवण गर्ग सहित अन्य गणमान्य  उपस्थित थे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Shyam Singh Rana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD