Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने ली जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक

ट्रिपल इंजन की सरकार तिगुनी रफ्तार के साथ करवा रही काम : डॉ. अरविंद कुमार शर्मा

Dr. Arvind Kumar Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नारनौल , 22 Mar 2025

Last updated on: Mar 22, 2025, 16:26 IST

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा  ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही ट्रिपल इंजन की सरकार तिगुनी रफ्तार के साथ विकास कार्य करवाने में लगी हुई है। अधिकारी भी उसी रफ्तार के साथ सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएं। श्री शर्मा आज पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक में बोल रहे थे।

इस बैठक में पहले से निर्धारित कुल 16 मामले सुनवाई के लिए रखे गए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जन कल्याण को समर्पित है। सरकार जनता की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं के आधार पर कार्य कर रही है। इस मौके पर नारनौल के सेक्टर-1 से संबंधित शिकायत के संबंध में सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेक्टर में निर्माणाधीन सड़कों की लगातार निगरानी की जाए। 

सड़कों व गलियों में अतिक्रमण के संबंध में आ रही शिकायतों पर सहकारिता मंत्री ने नागरिकों से भी आह्वान किया है कि वे सार्वजनिक जगह पर अतिक्रमण ना करें। जिला के गांव गढ़ी में अरावली पहाड़ी में बाबा बायोगैस की आड़ में अवैध रूप से माइनिंग की शिकायत के संबंध में सहकारिता मंत्री ने खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर अवैध खनन हो रहा है तो उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कराई जाए। 

इसके अलावा वहां से सभी प्रकार की मशीन तुरंत प्रभाव से हटा ली जाएं। इस संबंध में तुरंत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

 

 

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD