Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

नयागांव वासियों के संघर्ष के आगे झुकी पंजाब सरकार, 100 मीटर रहेगा इको सेंसेटिव जोन

भाजपा नेता विनीत जोशी ने हुए नयागांव घर बचाओ मंच के तहत किया था विरोध

Vineet Joshi, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab,Nayagaon Ghar Bachao Manch, Nayagaon
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नयागांव , 19 Mar 2025

Last updated on: Mar 20, 2025, 16:53 IST

पंजाब सरकार के वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग ने सुखना वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी के लिए इको सेंसिटिव जोन (ईएसजेड) को 100 मीटर से बढ़ाकर 3 किलोमीटर करने की अपनी प्रस्तावित अधिसूचना को बापिस ले लिया और इसे 100 मीटर रखने का निर्णय लेकर सुप्रीम कोर्ट को आज बता भी दिया । 

गुरुद्वारा बड़ साहिब व शिव मंदिर के सामने ढोल धमाके व भंगड़े के साथ जीत का जश्न मनाते हुए नयागांव घर बचाओ मंच के चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता विनीत जोशी ने इसे नयागांव, कांसल, करोरां और नाडा के लोगों द्वारा किए गए आंदोलन की जीत बताया है । 

नयागांव भाजपा मंडल प्रधान जोगिंदर पाल, भाजपा मोहाली के जिला सचिव भूपिंदर भूपि, पार्षद सुरिन्दर कौशीश बब्बल, पार्षद प्रमोद कुमार, पार्षद बबलू कोरी,  प्रमुख समाज सेवी अतुल अरोड़ा, मजदूर सेना के महामंत्री मदन मण्डल व, ब्रह्माकुमारीज़ नयागांव के प्रमुख ज्ञान चंद भण्डारी, महामंत्री  मिथलानचल छठ पूजा समिति कामेश्वर साह, गऊ सेवा प्रमुख नयागांव सुशील रोहिल्ला, आदि ने खुशी में खूब भंगड़ा डाला । 

जोशी ने कहा कि नवंबर 2024 में मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर की तरफ रोष मार्च से लेकर अब तक 24 नुक्कड़ जन जागरण व विरोध सभाएं की गई । जिनके कारण पंजाब सरकार को झुकना पड़ा और ईएसजेड को 100 मीटर ही रखने का निर्णय लिया । जोशी ने आखिर मीन कहा कि यह निर्णय मोहाली जिले के नयागांव, कांसल, करोरा और नाडा में रहने वाले गरीब और निम्न मध्यम वर्ग की दो लाख की आबादी के लिए राहत की खबर है।

 

Tags: Vineet Joshi , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Nayagaon Ghar Bachao Manch , Nayagaon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD