Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

भेड़ बकरियों की नस्ल सुधारने के लिए बनाई जाएगी योजना

देसी गाय खरीदने पर दिए जाने वाले अनुदान में की बढ़ोतरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Mar 2025

Last updated on: Mar 18, 2025, 11:50 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पेश किये बजट में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के हित को देखते हुए घोषणा की कि भेड़ बकरियों की नस्ल सुधारने के लिए नई योजना बनाई जाएगी तथा देसी गाय खरीदने पर दिए जाने वाले अनुदान में भी बढ़ोतरी करेंगे।उन्होंने बताया कि पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए बकरी और भेड़ की उच्च आनुवंशिक नस्लें (जैसे बीटल, सिरोही, मुंजल आदि) जो हरियाणा में नहीं पायी जाती है, को राज्य के पशुपालकों को उपलब्ध करवाने के लिए सरकार आगामी वित्त वर्ष में एक नई योजना की शुरुआत करेगी।

उन्होंने आगे बताया कि देसी गाय खरीदने के लिए दिए जाने वाले ₹25,000 के अनुदान को बढाकर ₹30,000 किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने बताया कि देसी सांड के वीर्य की लिंग आधारित छंटाई के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की मदद से हिसार में शुक्राणु छंटाई (Sex Sorted Semen) प्रयोगशाला बनाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि गौ-सेवा आयोग के तहत 1000 गौओं की संख्या तक गौशालाओं को एक ई-रिक्शा तथा 1000 से अधिक पशुओं वाली गौशालाओं को दो ई-रिक्शा उपलब्ध करवाई जाएंगी।

इसके अलावा गौशालाओं की क्षमता बढ़ाने के लिए पंजीकृत गौशालाओं में 51 शेड बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोगों की आस्था व गौ-प्रेम को बनाए रखने के लिए हर जिले में एक नया गौ-अभयारण्य बनाया जाएगा ताकि बेसहारा गौवंश को व्यवस्थित तरीके से संरक्षित किया जा सके।

उन्होंने पशुपालकों के लिए एक अन्य हितकारी निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि  अभी तक पशुपालक किसान को पशुधन बीमा योजना के तहत जो अधिकतम 5 पशुओं तक के बीमे की सीमा थी ,  इसे बढाकर अब 10 पशुओं तक कर दिया गया है।उन्होंने यह भी बताया कि 60 करोड़ रुपये की लागत से सभी पशु चिकित्सा संस्थाओं में दवाइयों व उन्नत डायग्नोस्टिक उपकरणों जैसे एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाई जाएंगी। ये सेवाएं पशुपालकों को निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD