Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

मलेरकोटला पुलिस ने भागने की कोशिश में अपहरण के आरोपी को घायल कर दिया

अवैध हथियार बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Malerkotla, Police, Malerkotla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मलेरकोटला , 14 Mar 2025

Last updated on: Mar 14, 2025, 18:32 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान, 7 वर्षीय बच्चे को अगवा करने के अपराध में शामिल हरप्रीत सिंह मलेरकोटला पुलिस की जवाबी गोलीबारी में उस समय घायल हो गया जब वह फॉलो-अप ऑपरेशन के दौरान गांव सलार के पास हथियारों की बरामदगी के लिए ले जाए जाने के समय पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। 

यह जानकारी आज मलेरकोटला के सीनियर पुलिस सुपरिटेंडेंट (एसएसपी) गगन अजीत सिंह ने दी। यह कार्रवाई गांव सीहां दौद (खन्ना) से अगवा किए गए 7 वर्षीय बच्चे भवकीरत सिंह को पंजाब पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक छुड़ाने के एक दिन बाद सामने आई है।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों, जिनकी पहचान अमरगढ़ के गांव बाठन के हरप्रीत सिंह (24) और अमरगढ़ के गांव जागोवाल के रवि भिंडर (21) के रूप में हुई है, को गिरफ्तार किया था, जबकि उनका साथी जसप्रीत सिंह, निवासी गांव सीहां दौद, जो पुलिस पर खुलेआम गोलियां चलाकर अपनी फॉर्च्यूनर एसयूवी में भागने की कोशिश कर रहा था, नाभा रोड पर गांव मंडौर के पास पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया।

इस कार्रवाई की सराहना करते हुए पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने इस ऑपरेशन में शामिल पुलिस कर्मियों के लिए 10-10 लाख रुपये नकद इनाम और प्रमोशन की घोषणा की थी। उल्लेखनीय है कि यह कार्रवाई डीआईजी पटियाला रेंज मनदीप सिंह सिद्धू की पूरी निगरानी में खन्ना, मलेरकोटला और पटियाला सहित तीन जिलों की पुलिस टीमों द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी।

एसएसपी गगन अजीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आगे की जांच के लिए एसपी इन्वेस्टिगेशन मलेरकोटला वैभव सहगल की निगरानी में सीआईए इंचार्ज हरजिंदर सिंह और एसएचओ साइबर क्राइम मनजोत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीमें बनाई गई थीं।

एसएसपी ने बताया कि फॉलो-अप जांच के दौरान एसएचओ अमरगढ़ को जानकारी मिली कि आरोपी हरप्रीत सिंह और रवि भिंडर के पास अवैध हथियार होने की आशंका है, जिसके बाद पुलिस टीमों ने गांव सलार के पास किसी स्थान से इन हथियारों की बरामदगी के लिए आरोपी हरप्रीत सिंह को हिरासत में ले लिया।

एसएसपी ने कहा कि आरोपी हरप्रीत ने उक्त स्थान से बरामद की गई पिस्तौल से पुलिस टीम पर गोलीबारी कर मौके से भागने की कोशिश की, जिसके दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की और आरोपी हरप्रीत सिंह पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल मलेरकोटला ले जाया गया।

एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीमों ने बताए गए स्थान से एक .32 बोर पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Malerkotla , Police , Malerkotla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD