Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

जनता के बढ़ते भरोसे की बदौलत प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार : डॉ अरविंद शर्मा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Mar 2025

Last updated on: Mar 13, 2025, 11:53 IST

सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने शहरी निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनहितैषी नीतियों व जनता-जनार्दन के लगातार बढ़ रहे भरोसे को दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव क्षेत्र में जन-जन तक पार्टी नीतियों व संकल्प पत्र के माध्यम से बनाए माहौल से आज प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है।

आज यहां निकाय चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए  सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि लोकसभा, विधानसभा चुनाव के बाद लगातार तीसरे चुनाव में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में निगम, परिषद, पालिका चुनाव के परिणाम यह दर्शा रहे हैं कि जनता का भरोसा केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर निरन्तर मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की अगुवाई में निकाय चुनाव में 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा के मेयर बनना व अधिकांश भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की बड़े अंतर से जीत ने विरोधियों के हौंसले पस्त कर दिए हैं।

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में दिल्ली की तरह कांग्रेस जीरो पर सिमट गई है। इससे स्पष्ट हो रहा कि जनता ने उनकी भ्रष्टाचार व घोटालों की नीतियों को करारा जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता द्वारा आमजन को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने से उनके इलाके को मिलने वाले लाभ के बारे में जागरूक किए जाने से प्रदेश के हर कोने में भाजपा को बड़े अंतर से जीत मिली है। 

उन्होंने भरोसा दिया कि अब सभी निगमों व पालिकाओं में तिगुनी रफ्तार से विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

 

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD