Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

नरदेव सिंह कंवर ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 04 Mar 2025

Last updated on: Mar 05, 2025, 11:47 IST

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने आज यहां बोर्ड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू श्रमिकों के उत्थान के लिए श्रमिक हितैषी योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रदेश सरकार समाज के वंचित वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

बैठक में बोर्ड के लिए उपकर (सेस) संग्रह बढ़ाने पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने श्रम अधिकारियों से अधिकतम उपकर संग्रह करने के लिए गहन निरीक्षण करने के महत्व पर बल दिया।

बैठक के दौरान अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्माण स्थलों का निरीक्षण शीघ्र करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यक उपकर (सेस) प्रभावी ढंग से एकत्र किया जा सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न श्रेणियों जैसे होटल, पेट्रोल पंप, निजी शैक्षिक संस्थान, निजी अपार्टमेंट कालोनियां और शापिंग माल से उपकर संग्रह करना महत्वपूर्ण है। इससे श्रमिकों की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। प्रदेश सरकार श्रमिकों का समग्र कल्याण सुनिश्चित कर उनकी जीवनशैली बेहतर करने की दिशा में कार्य कर रही है।

बैठक में प्रभावी उपकर (सेस) संग्रह और विभागों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए निर्माण श्रमिकों के कल्याण को और बढ़ावा देने पर बल दिया गया।

बोर्ड के सचिव एवं सीईओ राजीव कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार कामगारों की उन्नति और कल्याण के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रही है। इस दिशा में बोर्ड से पंजीकृत पात्र विधवाओं, एकल, निराश्रित एवं दिव्यांग महिला श्रमिकों को गृह निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है।

बैठक में श्रम और रोजगार सचिव प्रियंका बसु इंगटी, श्रम आयुक्त वीरेंद्र शर्मा, उप श्रम आयुक्त मनीष करोल और श्रम विभाग तथा बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD