Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में भी हरियाणा बना चैंपियन

पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ हरियाणा की अध्यक्ष आरती सिंह राव ने दी बधाई

Arti Singh Rao, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, 23rd National Para Athletic Championship
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Feb 2025

Last updated on: Feb 21, 2025, 00:00 IST

खेल के क्षेत्र में देशभर में सिरमौर बने हरियाणा के पैरा एथलीटों ने भी चेन्नई में आयोजित 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाते हुए "चैंपियनशिप ट्रॉफी"अपने नाम कर ली। राज्य के पैरा एथलीटों द्वारा चैंपियन ट्रॉफी जीतने पर  "पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ हरियाणा" की अध्यक्ष एवं हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने खिलाड़ियों को बधाई दी है और कहा है कि हौसलों के आगे कोई भी शारीरिक बाधा आड़े नहीं आती है , यह हमारे खिलाडियों के जोश और जज़्बे ने साबित कर दिखाया है।

कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी तो मेहनती हैं ही , प्रदेश सरकार भी खिलाड़ियों को उनके खेल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। राज्य सरकार की खेल नीति की बदौलत प्रदेश के खिलाड़ी सभी खेलों में अपनी धाक जमा रहे हैं।

पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ हरियाणा के महासचिव ज्योति छाबड़ा ने बताया की इस प्रतियोगिता में हरियाणा के 172  खिलाड़ियों की टीम ने हिस्सा लिया था जिनमें से 113 खिलाड़ियों ने मैडल प्राप्त कर प्रदेश को चैंपियनशिप ट्रॉफी दिलवाने में भागीदारी की। इनमें पुरुष खिलाड़ियों ने 66 मैडल और महिला खिलड़ियों ने 37 मैडल जीते हैं। हरियाणा की टीम ने कुल 53 स्वर्ण पदक, 31 रजत पदक और 29 काँस्य पदक प्राप्त किए हैं l

श्री छाबड़ा ने जानकारी दी कि पैरालिंपिक कमेटी ऑफ़ इंडिया के तत्वधान में तमिलनाडु पैरालिंपिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा चैन्नई तमिलनाडु में 23 वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन करवाया जिसमें 25 राज्यों के 1350 दिव्यांग खिलाड़ियों ( पैरा एथलीट्स ) ने हिस्सा लिया l हरियाणा की टीम मैडल जीतने वाले खिलाड़ियों में मुख्य रूप से पैरा ओलिम्पियन  अर्जुन अवार्डी नवदीप ने जेवलीन थ्रो में गोल्ड मैडल प्राप्त किया जबकि अन्तर्राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी एकता भ्याण , धर्मबीर, रिंकू, अंकुर धामा, टेकचंद , करमज्योति,  सुमित, सुमन,  मोनू घनघस , प्रीति , उषा, कंचन लखानी ने भी अपने -अपने खेल में मैडल हासिल किए।

इस प्रतियोगिता में टीम के साथ एसोसिएशन के महासचिव श्री ज्योति छाबड़ा के अलावा उप-प्रधान सत्यप्रकाश सांगवान, एसोसिएशन के सदस्य अंतर्राष्ट्रीय पैरा खिलाडी टीम इंचार्ज अमित कुमार, टीम मैनेजर सुरेंदर सिँह, दिनेश कुमार सहित, योगेंदर कुमार,  फिजियो डॉक्टर रमेश एवं सोनिया, कोच जतिन भाटी , एस्कॉर्ट संजय उपस्थित रहे l हरियाणा के पैरा एथलीटों द्वारा चैंपियनशिप जीतने पर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ हरियाणा की अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव के अलावा

एसोसिएशन के संस्थापक ध्यानचंद अवार्ड प्राप्त गिरिराज सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है l

 

Tags: Arti Singh Rao , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , 23rd National Para Athletic Championship

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD