Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

संत शिरोमणी गुरु रविदास जी एक महान संत, दार्शनिक, कवि, समाज सुधारक थे : सुमन सैनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नारायणगढ़ , 12 Feb 2025

Last updated on: Feb 12, 2025, 00:00 IST

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी श्रीमति सुमन सैनी ने आज नारायणगढ़ में संत शिरोमणी गुरू रविदास जी की जंयती पर गांव मिर्जापुर काठ में गुरू रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और गुरू रविदास जी को शत-शत नमन करते हुए सभी को गुरू रविदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंदिर कमेटी तथा ग्रामवासियों ने श्रीमति सुमन सैनी का स्वागत किया और उन्हें शिरोपा तथा स्मृति चिन्ह्न देकर उनका अभिनन्दन किया।

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमति सुमन सैनी ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर हम उनके जीवन और उनके संदेशों को याद करते हैं। गुरु रविदास जी एक महान संत, दार्शनिक, कवि, समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई आध्यात्मिक ग्रंथों की रचना की है। उन्होंने मानवता की सेवा और प्रेम व भक्ति का संदेश दिया। उनके दोहे और कविताएं आज भी प्रसिद्ध है। उन्होंने शिक्षा और ज्ञान पर अधिक जोर दिया।

उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज में समानता और एकता का संदेश फैलाया। उन्होंने कहा कि हम गुरु रविदास जी की जयंती पर उनके संदेशों को याद करते हैं और उनके जीवन को एक प्रेरणा के रूप में लेते हैं। हम उनके संदेशों को अपने जीवन में लागू करें और समाज में समानता और मानवता की सेवा के लिए काम करते रहे। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें समाज में समानता, प्रेम, भक्ति और सादगी का महत्व सिखाती है। 

उनके द्वारा दिया गया प्रेम, एकता और भक्ति का संदेश आज भी लोगों को प्रेरित करता है। उनके दोहे आज भी प्रासंगिक है और मानवता को सही दिशा दिखाते है। मन चंगा तो कठौती में गंगा यानि यदि मन पवित्र और निर्मल है तो किसी भी स्थान पर किया गया कार्य पवित्र ही होगा। बाहरी आडंबरों की बजाय आंतरिक शुद्धता अधिक महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गुरू रविदास जी आदि संतो-महापुरूषों के दिखाये मार्ग पर चलते हुए हर वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए काम कर रही है, खासकर पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में संतों एवं महापुरूषों की शिक्षाओं से जन-जन तक खासकर युवा पीढी को अवगत करवाने के लिए काम कर रही है। हरियाणा सरकार द्वारा संत महापुरूष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना चलाई जा रही है। इस योजना का उदे्श्य समाज, विशेषकर युवाओं को संतों एवं महापुरूषों के जीवन से प्रेरित करना है।

 

Tags: Suman Saini , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD