Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

 

प्रो राघवेंद्र पी. तिवारी को ज़ी पीएचएच प्राइड ऑफ मालवा शो में सम्मानित किया गया

Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof. Raghvendra P Tiwari, Zee Punjab Haryana Himachal, Zee PHH,Malwa Show
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 08 Feb 2025

Last updated on: Feb 08, 2025, 00:00 IST

मालवा क्षेत्र में उच्च शैक्षणिक संस्थानों को कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु इन संस्थानों को मार्गदर्शन प्रदान करने के विशिष्ट योगदान के लिए पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू पंजाब) के कुलपति एवं भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान, शिमला के निदेशक प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी को ज़ी पंजाब हरियाणा हिमाचल (ज़ी पीएचएच) मीडिया समूह के कार्यक्रम ‘प्राइड ऑफ मालवा’ में सम्मानित किया गया।

प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. तिवारी को शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्र में पिछले चार दशक से अधिक का अनुभव है और उन्हें इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान ज़ी पीएचएच मीडिया समूह के संपादक श्री दीपक धवन एवं मार्केटिंग हेड श्री लखविंदर सिंह ने पंजाब कैबिनेट मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां तथा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह मेहता की गरिमामयी उपस्थिति में प्रो. तिवारी को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित एक पैनल चर्चा में प्रो. तिवारी ने उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा समग्र एवं मूल्य-आधारित शिक्षा, युवाओं के कौशल विकास, अंतरविषय अनुसंधान और अनुभवात्मक शिक्षण के अवसरों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि सीयू पंजाब ने सीयूपीआरडीएफ निधि आई-टीबीआई इनक्यूबेटर, ई-युवा केंद्र और आइडिया लैब जैसे प्रमुख नवाचार केंद्र स्थापित किए हैं, जो पंजाब के युवाओं को अपने नवीन विचारों को व्यावहारिक समाधान में परिवर्तित करने का मंच प्रदान कर रहे हैं।

 इन प्रयासों से न केवल क्षेत्रीय नवाचार को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि भारत के उभरते स्टार्टअप इकोसिस्टम को भी सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'वोकल फॉर लोकल' पहल के अनुरूप क्षेत्रीय चुनौतियों के समाधान खोजने हेतु  सीयू पंजाब की प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रो. तिवारी ने बताया कि विश्वविद्यालय की शोध टीमें पर्यावरण, कृषि और स्वास्थ्य सेवा से संबंधित मालवा क्षेत्र के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सक्रिय रूप से शोधकार्य कर रही हैं। 

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सीयू पंजाब ने शीर्ष शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों के साथ साझेदारी करते हुए उत्तर भारत के उच्च शैक्षणिक संस्थानों के संघ और बठिंडा क्षेत्र के उच्च शैक्षणिक संस्थानों के संघ की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन संघों का उद्देश्य संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, संकाय और छात्र आदान-प्रदान, संसाधनों का साझा उपयोग और उद्योग-संयुक्त ड्यूल/जॉइंट डिग्री कार्यक्रमों के माध्यम से शैक्षिक एवं अनुसंधान उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है।

प्राइड ऑफ़ मालवा शो के पैनलिस्टों और प्रतिभागियों ने कौशल-आधारित गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के माध्यम से पंजाब के युवाओं को सशक्त बनाते हुए एक स्वस्थ व समृद्ध पंजाब के निर्माण की दिशा में कार्य करने के प्रो. तिवारी के दृष्टिकोण की प्रशंसा की। उन्होंने क्षेत्र के उच्च शिक्षा संस्थानों से सामाजिक परिवर्तन और शैक्षणिक उत्कृष्टता में अग्रणी भूमिका निभाने के प्रो. तिवारी के आह्वान की भी सराहना की।

 

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof. Raghvendra P Tiwari , Zee Punjab Haryana Himachal , Zee PHH , Malwa Show

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD