Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

डॉ. रवजोत सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में मलेरकोटला में फहराया तिरंगा

रोज़गार, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य प्रशासनिक सुधार हमारी सरकार के मुख्य एजेंडे – कैबिनेट मंत्री

Dr. Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Malerkotla, Dr. Pallavi, DC Malerkotla, Deputy Commissioner Malerkotla, 76th Republic Day,Republic Day of India, Republic Day 2025, Republic Day Parade 2025, National flag
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मलेरकोटला , 26 Jan 2025

Last updated on: Jan 26, 2025, 00:00 IST

गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों के कैबिनेट मंत्री, पंजाब डॉ. रवजोत सिंह ने स्थानीय डॉ. ज़ाकिर हुसैन स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। ध्वजारोहण के उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी और एसएसपी गगन अजीत सिंह भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधायक मलेरकोटला जमीला उर रहमान, विधायक अमरगढ़ प्रोफेसर जसवंत सिंह गज्जन माजरा, जिला योजना समिति के चेयरमैन साकिब अली राजा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन करमजीत सिंह कुठाला, अल्पसंख्यक दल के प्रधान जाफिर अली, एसडीएम गुरमीत कुमार बांसल, अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) श्रीमती रूपा धालीवाल सहित सिविल, पुलिस और न्यायिक प्रशासन के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री पंजाब डॉ. रवजोत सिंह ने देश की स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले शहीदों और महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश-विदेश में बसे सभी भारतीयों, विशेष रूप से पंजाबवासियों को दिल से बधाई दी। मलेरकोटला के नागरिकों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू होने के साथ गणराज्य की स्थापना हुई, जिससे हमें दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र होने का गौरव प्राप्त हुआ। 

उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि देश की स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सबसे अधिक कुर्बानियां पंजाबियों ने दीं और स्वतंत्रता सेनानियों में पंजाब का योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि यह दिन स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के स्वर्णिम सपनों को साकार करने का संकल्प लेने और अपनी उपलब्धियों की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करता है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार पूरे प्रदेश के शहरों के चौतरफा विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पंजाब की नगर निकायों को उपलब्ध फंड्स के साथ-साथ चालू वित्तीय वर्ष में आवंटित 450 करोड़ रुपये से महत्वपूर्ण विकास कार्य शुरू किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, पंजाब के नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु सीवरेज ट्रीटमेंट क्षमता को 2634 एमएलडी तक बढ़ाया गया है। इस पहल के तहत शहरी क्षेत्रों का आधुनिकीकरण किया जाएगा, नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा और लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार महान शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद सरदार भगत सिंह के नाम पर रखने के बाद अब वहां उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है। हमारी सरकार सैनिकों, शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए दृढ़ संकल्पित है। राज्य सरकार ने शहीद जवानों के परिजनों के लिए एक्स-ग्रेसिया राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया है, और इस योजना में अग्निवीरों को भी शामिल किया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रोज़गार, स्वास्थ्य, शिक्षा, मुफ्त बिजली और अन्य प्रशासनिक सुधार हमारी सरकार की प्राथमिकता हैं। पिछले लगभग 34 महीनों में सरकार ने 50,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं और यह प्रक्रिया लगातार जारी है। स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाते हुए अब तक 881 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं, जहां प्रतिदिन लाखों लोग मुफ्त इलाज करवा रहे हैं। इन क्लीनिकों में मरीजों को 80 प्रकार की दवाइयां और 38 प्रकार की डायग्नोस्टिक टेस्ट सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक जिला मलेरकोटला के लगभग दो लाख जरूरतमंद लोग अपना मुफ्त इलाज करवा चुके हैं। हमारी सरकार ने लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से 14 करोड़ रुपये की लागत से 58 और नई हाई-टेक एंबुलेंसें समर्पित की हैं, जिससे प्रदेश में कुल 325 हाई-टेक एंबुलेंसें सेवाओं में तैनात हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि मलेर कोटला धर्म निरपेक्षता और मेहनतकश लोगों के स्वरूप विश्व में अपनी विलक्षण पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में चिकित्सा शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन देने और लोगों को मानक चिकित्सा सुविधाएं यकीनी बनाने के लिए मुख्य मंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मलेरकोटला में 325 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा ताकि पंजाब के विद्यार्थियों को अपने घरों के पास रह कर पढ़ने का मौका मिल सके। 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासकीय प्रक्रियाओं को सुचारू बनाने के लिए जिले में लगभग 111 करोड़ रुपये की लागत से जिला प्रशासनिक परिसर शीघ्र ही बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सूबे निवासियों को उच्च गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करवाने के लिए पूरी तरह तत्पर हैं। इसी के तहत कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा  कर्मचारियों की सुविधा के लिए 7 एकड़ रकबे में मलेरकोटला में 150 बेड का ईएसआई अस्पताल बनाने की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है, जो आसपास के इलाकों के लोगों के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगा।

प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाने के लिए अमरगढ़ में 6.70 करोड़ रुपये की लागत से उप मंडल मजिस्ट्रेट कार्यालय भवन का निर्माण पूरा हो चुका है, जिसे जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। इसी तरह, 9.42 करोड़ रुपये की लागत से अहमदगढ़ में एसडीएम कार्यालय का निर्माण कार्य भी शीघ्र पूरा होगा। मलेरकोटला में 29 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है, जिसे जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय ई वी एम /वी वी पैट के लिए 3 करोड़ रुपए की लागत से स्ट्रांग रूम के निर्माण किया जा रहा है जिस का कार्य शुरू हो चुका है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मलेरकोटला में युवाओं में पढ़ाई का रुझान बढ़ाने के लिए 7.20 करोड़ रुपये की लागत से जिला स्तरीय लाइब्रेरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लाइब्रेरियों का निर्माण किया जा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों, कारगिल और शहीद सैनिकों के परिवारों एवं विशिष्ट व्यक्तियों को विशेष रूप से सम्मानित किया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने जिला रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा जरूरतमंदों को सिलाई मशीनें वितरित कीं और गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले शैक्षणिक संस्थानों के लिए 27 जनवरी को अवकाश की घोषणा की।

 

Tags: Dr. Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Malerkotla , Dr. Pallavi , DC Malerkotla , Deputy Commissioner Malerkotla , 76th Republic Day , Republic Day of India , Republic Day 2025 , Republic Day Parade 2025 , National flag

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD