Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

दूसरी किश्त के रूप में 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पी.एस.पी.सी.एल. के जे.ई. को विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

आरोपी ने पहले भी 10000 रुपये की रिश्वत ली थी

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ludhiana Police, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 21 Jan 2025

Last updated on: Jan 21, 2025, 00:00 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में चल रही भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत लुधियाना के चीमा चौक स्थित पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) दफ्तर में तैनात जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) कुलदीप सिंह को रिश्वत की दूसरी किश्त के रूप में 5000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ काबू किया है। यह खुलासा आज यहां करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को लुधियाना शहर के शिंगार रोड स्थित राम नगर के निवासी जसविंदर पाल सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क करते हुए आरोप लगाया कि आरोपी जे.ई. ने उसकी चाय की दुकान पर नया बिजली मीटर लगाने के लिए 36000 रुपये रिश्वत मांगी थी, लेकिन सौदा 15000 रुपये में तय हुआ। शिकायत में यह भी बताया गया कि उक्त जे.ई. ने पहले किश्त के रूप में 10000 रुपये रिश्वत पहले ही ले ली थी, लेकिन फिर भी मीटर नहीं लगाया गया और अब वह बाकी 5000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद लुधियाना यूनिट की विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी जे.ई. को उसके दफ्तर से दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रिश्वत की दूसरी किश्त के रूप में 5000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के पुलिस थाना लुधियाना रेंज में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ludhiana Police , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD