Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

द्रौपदी मुर्मू ने आईएसएस परिवीक्षार्थियों को डेटा-संचालित शासन को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Indian Statistical Service, ISS
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jan 2025

Last updated on: Jan 14, 2025, 00:00 IST

भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) के परिवीक्षार्थियों (2024 बैच) के एक समूह ने आज (14 जनवरी, 2025) राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने परिवीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सांख्यिकी उपकरण और मात्रात्मक तकनीक नीतिगत निर्णयों के लिए अनुभवजन्य आधार प्रदान करके प्रभावी प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

सरकारें स्वास्थ्य, शिक्षा, जनसंख्या आकार और रोजगार आदि क्षेत्र के आंकड़े एकत्र करने के लिए राष्ट्रीय सांख्यिकीय प्रणालियों पर निर्भर हैं। ये आंकड़े नीति-निर्माण का आधार होते हैं। सांख्यिकी विश्लेषण प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने का एक उपकरण है।

सांख्यिकी न केवल कुशल प्रशासन के लिए महत्‍वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक-आर्थिक विकास का उपकरण भी है। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार को नीतियां बनाने, उन्‍हें लागू करने और निगरानी करने के साथ-साथ नीति समीक्षा और प्रभाव का आकलन करने के लिए आंकड़ों की आवश्यकता होती है। 

नागरिकों को सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के आकलन और उनके बारे में निष्पक्ष समझ बनाने के लिए डेटा की आवश्यकता होती है। डेटा और सूचना के आधार पर देश की आवश्यकताओं के समाधान के लिए आईएसएस अधिकारियों को सांख्यिकीय पद्धतियों में उच्च दक्षता की आवश्यकता होती है। 

उन्होंने आईएसएस अधिकारियों से डेटा एकत्र करते समय आम लोगों खासकर गरीबों और वंचितों की आवश्‍यकताओं के प्रति संवेदनशील रहने का आग्रह किया। राष्‍ट्रपति ने कहा कि उनके द्वारा एकत्र किए गए सभी आंकड़ों को संसाधित और विश्लेषित किया जाएगा और अंततः लोगों की जरूरतों को पूरा करने और उनके सपनों को पूरा करने में मदद करने के लिए उपयोग किया जाएगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि जैसे-जैसे भारत समावेशी और सतत विकास की ओर बढ़ रहा है, पर्यावरणीय प्रभावों और जलवायु परिवर्तन की निगरानी में सांख्यिकीय अनुसंधान एक बड़ी भूमिका निभाएगा। ऊर्जा खपत और कार्बन उत्सर्जन से सम्‍बंधित संकेतकों पर नज़र रखने के लिए आईएसएस अधिकारियों द्वारा किए गए शोध से भारत सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए डेटा-संचालित रणनीति बनाने में सक्षम बन सकता है। ये रणनीतियां भारत को संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को पूरा करने में और मदद करेंगी।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Indian Statistical Service , ISS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD