Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने में हरियाणा बनेगा रोल मॉडल : महीपाल ढांडा

रेवाड़ी में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बोले प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा

Mahipal Dhanda, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रेवाड़ी , 09 Jan 2025

Last updated on: Jan 09, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में हरियाणा देशभर में रोल मॉडल बनेगा। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक सहित विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा आज जाट समाज रेवाड़ी की ओर से जाट धर्मशाला रेवाड़ी में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करना है। इसके लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी कड़ी का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आनलाइन सुझाव को लेकर पोर्टल भी बनाया गया है। इस पोर्टल पर भी विद्यार्थियों द्वारा सुझाव दिए जा सकते हैं। समारोह में शिक्षा मंत्री ने जाट धर्मशाला समिति को 21 लाख रुपए देने सहित जाट धर्मशाला में पुस्तकालय का निर्माण करवाने की घोषणा की।

बच्चों के मजबूत कंधों पर टिका है समाज, राज्य व राष्ट्र का भविष्य : शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि हमारे समाज, राज्य व राष्ट्र का भविष्य बच्चों के मजबूत कंधों पर टिका है। बच्चों को चाहिए कि वे अपनी प्रतिभा को निखारें और देश के अच्छे नागरिक बनकर अपने समाज, प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि इस प्रतिभा सम्मान समारोह को आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना है। 

आपको मिलने वाले इस सम्मान से आप प्रोत्साहित होते हैं। साथ ही समाज के लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि 10वीं व 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन आपने किया है। यह पहला पड़ाव है। इससे अति आत्मविश्वास में न आएं। भविष्य में आपके ऊपर और भी काफी जिम्मेदारियां आएंगी। बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक ज्ञान भी होना चाहिए।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सफलता प्राप्ति के लिए सतत प्रयत्न एवं कठोर परिश्रम का कोई विकल्प नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि बच्चों के जीवन का उद्देश्य पूर्ण होना चाहिए। जीवन में हमेशा कार्यशील रहें। इस अवसर पर विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव, जाट संस्थान के प्रधान, सदस्यगण व समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

Tags: Mahipal Dhanda , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD