Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पंजाब कैबिनेट उप-समिति ने प्रमुख बैठकों में कर्मचारियों की मांगों पर विचार किया

बेमिसाल सेवाएं देने वाले कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं पर विशेष ध्यान दे रही है पंजाब सरकार : हरपाल सिंह चीमा

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Kuldeep Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Jan 2025

Last updated on: Jan 08, 2025, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए गठित वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल पर आधारित कैबिनेट सब-कमेटी ने आज मेरीटोरियस टीचर्स यूनियन, 3704 अध्यापक यूनियन, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट, पुरानी पेंशन प्राप्ति मोर्चा, खेतीबाडी विद्यार्थी  एसोसिएशन और आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ क्रमबद्ध बैठकें कीं।

बैठक के दौरान मेरीटोरियस टीचर्स यूनियन के प्रतिनिधियों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में मेरीटोरियस स्कूलों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और अपनी मांगें व मुद्दे प्रस्तुत किए। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कैबिनेट सब-कमेटी की ओर से शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि इन अध्यापकों की सेवाओं को नियमित करने के लिए गठित अधिकारी समिति के माध्यम से विचार किया जाए। 

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यूनियन की वित्तीय मांगों से संबंधित रिपोर्ट तैयार करके वित्त विभाग को भेजी जाए। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यूनियन को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बेहतरीन सेवाएं दे रहे कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं पर विशेष ध्यान दे रही है।

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के साथ बैठक के दौरान कैबिनेट सब-कमेटी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि फ्रंट द्वारा उठाए गए उन मुद्दों पर, जो इस समय अदालत में लंबित हैं या कानूनी बाधाओं का सामना कर सकते हैं, एडवोकेट जनरल कार्यालय से कानूनी राय ली जाए। 

फ्रंट द्वारा उठाए गए वित्तीय मुद्दों पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आश्वासन दिया कि वित्त विभाग द्वारा इन मामलों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। '3704 अध्यापक यूनियन' द्वारा उठाए गए मुद्दों के लिए कैबिनेट सब-कमेटी ने शिक्षा विभाग को यूनियन के साथ बैठक करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

खेती बाडी विद्यार्थी एसोसिएशन ने मांग की कि स्कूलों में कृषि को अनिवार्य विषय बनाया जाए। कैबिनेट सब-कमेटी ने शिक्षा विभाग को यह मामला विषय विशेषज्ञ समिति के पास भेजने को कहा। इसके अलावा, कैबिनेट सब-कमेटी ने शिक्षा विभाग को कृषि को कौशल आधारित पाठ्यक्रमों में शामिल करने पर विचार करने के निर्देश दिए हैं।

पुरानी पेंशन प्राप्ति मोर्चा ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को पुनः शुरू करने का मुद्दा उठाया। कमेटी ने मोर्चे को बताया कि पंजाब सरकार द्वारा गठित अधिकारियों की कमेटी इस संबंध में उचित निर्णय लेने के लिए लगातार बैठकें कर रही है। 

वित्त विभाग के अधिकारियों ने कैबिनेट सब-कमेटी को सूचित किया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नई पेंशन योजना, 'यूनिफाइड पेंशन स्कीम', पर विस्तृत दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन द्वारा उठाए गए ग्रेच्युटी के मुद्दे के संबंध में कैबिनेट सब-कमेटी ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग को कानूनी सलाह लेने के बाद मामला वित्त विभाग को भेजने के निर्देश दिए हैं। 

केंद्र सरकार से संबंधित मांगों के लिए कैबिनेट सब-कमेटी ने विभाग को निर्देश दिया कि इन मुद्दों के समाधान के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा जाए। कुछ आंगनवाड़ी केंद्रों को प्राथमिक स्कूलों में समायोजित करने के कारण उत्पन्न समस्याओं के संबंध में कैबिनेट सब-कमेटी ने विभागों को शिक्षा विभाग के साथ बैठक कर इन मुद्दों का समाधान करने के लिए कहा।

आज की बैठक में मेरीटोरियस टीचर्स यूनियन से डॉ. टीना, डॉ. अजय, बूटा सिंह और अशप्रीत कौर; डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट से विक्रम देव सिंह, महिंदर कौरियांवाली, गुरप्यार कोटली, राजीव बरनाला और सुखदेव सिंह डांसीवाल; 3704 अध्यापक यूनियन से हरजिंदर सिंह, यादविंदर सिंह और चरणजीत सिंह; खेतीबाडी विद्यार्थी एसोसिएशन से अंग्रेज सिंह और आकाशदीप; पुरानी पेंशन प्राप्ति मोर्चा से गुरजंट सिंह कोकरी, तहल सिंह सराभा और रणदीप सिंह; और आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन से ऊषा रानी और गुरमीत कौर उपस्थित थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Kuldeep Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD