Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

चंबा में एचडीएफसी बैंक प्रायोजित समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम का शुभारंभ

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 06 Jan 2025

Last updated on: Jan 06, 2025, 00:00 IST

एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रायोजित समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बचत भवन चंबा में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर परियोजना के प्रायोजक एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधियों के अलावा परियोजना को क्रियान्वित करने जा रही आश्रय फाउंडेशन के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि यह प्रोजेक्ट जिला चंबा के लिए एचडीएफसी बैंक द्वारा आश्रय फाउंडेशन के माध्यम से एक बहुत महत्वपूर्ण पहल है जिसका मुख्य उद्देश्य जिला चंबा की विभिन्न ग्राम पंचायतों के 15 गांवों में विकास के विभिन्न कार्यों के द्वारा इन गांवों को विकसित कर आत्मनिर्भर बनाना है। 

उन्होंने कहा कि तीन बर्षो के पश्चात अवश्य ही इन सभी गांवों के लोगों की आर्थिकी में सुधार होगा। उपायुक्त ने एचडीएफसी बैंक की सीएसआर संस्था एचडीएफसी परिवर्तन व आश्रय फाउंडेशन का आह्वान किया कि वे इस प्रोजैक्ट के तहत जिला में उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं तथा सुपर स्पेशियलिटी मैडीकल कैम्प के लिए प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करें। उपायुक्त ने कहा डिजिटल/ आईटी लिटरेसी के क्षेत्र में भी ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत कुछ किया जाना अभी बाकी है उन्होंने संस्था प्रतिनिधियों से अपील कि वे डिजिटल/ आईटी लिटरेसी/ सोशल मीडिया के बारे में भी लोगों को जागरूक करें।

इस से पूर्व आश्रय फाउंडेशन की ओर से डॉ नवीन शर्मा ने उपायुक्त चंबा तथा अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत कर उन्हें विधिवत सम्मानित किया। डॉ नवीन ने आश्चर्य संस्था द्वारा जिला चंबा में किए जाने वाले कार्यों के विषय में विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस 3 वर्षीय परियोजना के दौरान संबंधित गांवों में कृषि, बागवानी, ग्रामीण विकास तथा स्वरोजगार से संबंधित अनेक गतिविधियां व कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड सुमित आनंद ने जिला चंबा सहित हिमाचल प्रदेश में एचडीएफसी बैंक द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं गतिविधियों बारे भी विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

इन गांवों में अगले 3 बर्ष तक चलेगा समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम :

जिला चंबा के गांव कियानी, रूपनी, राजपुरा, राजनगर, पुखरी, भूमन, सुराल, हरीपुर, नामू, उदयपुर खास,सरू, भारू, सुरेन, रिंडा तथा गैला में समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम अगले 3 बर्ष तक कार्य करेगा। इस दौरान विकास के लिए निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करते हुए इन गांवों को एक आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर पद्मश्री ललिता वकील, एडीएम अमित मेहरा, एसडीएम प्रियांशु खाती, उपनिदेशक उद्यान प्रमोद शाह, उप निदेशक कृषि भूपेंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी (हैल्थ) डॉ हरित पुरी, एचडीएफसी बैंक की ओर से क्लस्टर हेड सुमित आनंद व क्षेत्रीय प्रमुख अर्पना कुमारी, आश्रय फाउंडेशन की ओर से नवीन, सुरभि व जेनिशा सहित परियोजना से संबंधित विभिन्न गांवों की गांव विकास समितियों के पदाधिकारी व सदस्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD