Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

फरीदाबाद जिला के सौंदर्यीकरण में भागीदार बनें विभागीय अधिकारी : कृष्ण पाल गुर्जर

केंद्रीय राज्य मंत्री ने जिला के विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 24 Dec 2024

Last updated on: Dec 24, 2024, 00:00 IST

केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरीदाबाद जिला के सौंदर्यीकरण, जाम मुक्त करने सहित जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण हटाकर अधिकारी पूरी सक्रियता से अपना दायित्व निभाएं।  इस जिला की सभी सड़कों पर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रोड मार्किंग सुनिश्चित की जाए।

वे मंगलवार को फ़रीदाबाद में आयोजित जिला विकास समन्वय निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केंद्रीय राज्य मंत्री  ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा विकास कार्यों में गुणवत्ता का सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार पूरा ध्यान रखा जाए। 

उन्होंने एफएमडीए, नगर निगम सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के सभी चौराहो व सड़क के दोनों ओर  स्वच्छता पर फोकस रखते हुए सुंदर फरीदाबाद की परिकल्पना को साकार करें। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे व डिवाइडर पर हरियाली के लिए पेड़ पौधे लगाए जाएं और अवैध कट बन्द करने के साथ ही हाइवे के किनारे से अतिक्रमण हटाया जाए।

श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि इस जिला में जितने भी विकास कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है उसकी पेमेंट होने से पूर्व डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का रिकॉर्ड अपडेट रखते हुए उसकी फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई जाए ताकि कार्य कुशलता का पूरा ब्यौरा सम्बंधित विभाग के पास रहे। उन्होंने एफएमडीए व सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को दिल्ली नोएडा डायरेक्ट केएमपी एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ  केली क्षेत्र तक फेंसिंग करने, फुटपाथ बनाने, ग्रीन बेल्ट विकसित करने सहित सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि जिला के आमजन को विकास योजनाओं और  परियोजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को चाहिए कि वो विकास योजनाओं और परियोजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करें।

 

Tags: Krishan Pal Gurjar , BJP , Bharatiya Janata Party , Faridabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD