Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

नायब सिंह सैनी ने पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद रैली में की बड़ी घोषणाएं

पूंडरी को जल्द मिलेगा उपमंडल का दर्जा

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पूंडरी , 19 Dec 2024

Last updated on: Dec 19, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए हल्का वासियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पूंडरी को जल्द ही उपमंडल का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उप मंडल या जिला घोषित करने के संबंध में कमेटी गठित की हुई है और पूंडरी को उप मंडल बनाने के संबंध में कमेटी के पास आवेदन प्रस्तुत किया गया है, जैसे ही कमेटी की रिपोर्ट आएगी, उसके बाद इसे उपमंडल का दर्जा दिया जाएगा।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि पूंडरी हलके में 5 करोड़ रुपये की लागत से स्कूलों के पुराने भवनों की मरम्मत और नवीनीकरण किया जाएगा। गांव फतेहपुर और बदनारा में भूमि उपलब्धता के आधार पर हेल्थ सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने मंडी बोर्ड की सड़कों की मरम्मत के लिए 5 करोड़ रुपये तथा लोक निर्माण विभाग की सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि देने की भी घोषणा की।

श्री नायब सिंह सैनी ने आरडी 0-28000 चंदलाना माइनर की मध्यवर्ती संरचना का पुनर्वास का कार्य करवाने, आरडी 0-48,600 तक थरोटा माइनर का पुनर्वास और आरडी 48,600-54,200 तक माइनर की संरचना की मरम्मत करवाने की भी घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने ग्राम कौल में विश्राम गृह के नवीनीकरण करने तथा पूंडरी नगरपालिका एवं फतेहपुर गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने सांच गांव में राजकीय हाई स्कूल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपग्रेड करने की भी घोषणा की। इसके अलावा, पाई में कबड्डी अकादमी के नवीनीकरण के कार्य को तेज गति से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैथल-करनाल-पूंडरी बाईपास की व्यवहार्यता चेक कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने उपरोक्त घोषणाओं के अलावा पूंडरी के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये की राशि देने की भी घोषणा की।

धन्यवाद रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ रुपये की लागत से 3 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास  किया। इनमें पूंडरी सड़क से सेगा सड़क तक फिरनी का निर्माण, नीलोखेड़ी कारसा ढांड रोड के अलावा 6 अन्य सड़कों का सुदृढ़ीकरण शामिल है। कार्यक्रम में सांसद श्री नवीन जिंदल, विधायक श्री सतपाल जाम्बा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD