Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

प्रदेश सरकार राज्य के विकास और प्रत्येक हरियाणवी के कल्याण के लिए वचनबद्ध – नायब सिंह सैनी

जनता ने चुनावों के दौरान कांग्रेस के इरादों को समझकर घमंडिया गठबंधन को दी करारी मात*

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कालका , 18 Dec 2024

Last updated on: Dec 18, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज कालका में आयोजित धन्यवाद रैली में उपस्थितजन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूलमंत्र पर चलते हुए प्रदेश सरकार हरियाणा के विकास और प्रत्येक हरियाणवी के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।

प्रदेश सरकार की नीतियां, योजनाएं और कार्यक्रम विकसित भारत के चार स्तंभ किसान, युवा, महिला और गरीबों पर केंद्रित हैं। हरियाणा सरकार ने अथक प्रयासों से भौतिक व मानव विकास के पैमानों पर हरियाणा को एक खुशहाल और विकसित राज्य बनाया है। उन्होंने कहा कि आज से पूरे प्रदेश में धन्यवाद रैलियों का शुभारंभ किया गया है। आज की यह रैली कालका हलके के विकास को नई गति, नई दिशा देगी।

जनता ने चुनावों के दौरान कांग्रेस के इरादों को समझकर घमंडिया गठबंधन को दी करारी मात

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान देश के स्वर्णिम भविष्य की गारंटी दी थी। हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री की इन गारंटियों व नीतियों पर समर्थन की मोहर लगाते हुए भाजपा को हरियाणा में तीसरी बार जनसेवा का मौका दिया है। 

इसके लिए उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस लोगों के जीवन से मुश्किलें कम नहीं करना चाहती थी। कांग्रेस समाधान के बजाय विवाद बढ़ाना चाहती थी, लेकिन इनके इरादों को जनता ने चुनावों के दौरान भली भांति समझा और घमंडिया गठबंधन को करारी मात दी।

पिछले 10 वर्षों में कालका क्षेत्र में 712 करोड़ रुपये की लागत से हुए विकास कार्य

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कालका क्षेत्र में पर्यटन, शिक्षा, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाएं आदि को बढ़ाने के लिए निरंतर काम किया है। कालका क्षेत्र में लगभग 712 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य करवाये गये हैं। अब तीसरे कार्यकाल में इस क्षेत्र में विकास और जनकल्याण के कार्यों में तीन गुणा तेजी लाएंगे।

कालका को पर्यटन हब बनाने के लिए किए जाएंगे समर्पित प्रयास

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कालका क्षेत्र हरियाणा का सिरमौर है। शिवालिक की पहाड़ियों में बसा यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र में पर्यटन से रोजगार की बड़ी संभावनाएं हैं। हरियाणा सरकार इस क्षेत्र को पर्यटन हब बनाने के लिए समर्पित प्रयास करेगी, जिससे यहां पर्यटकों की संख्या दोगुनी से भी अधिक हो जाए। 

इसी दिशा में कालका से लेकर कालेसर तक के क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार पिंजौर को एडवेंचर स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। इसके लिए टिक्कर ताल और मोरनी में पैरामोटर और जेट स्कूटर, पैराग्लाइडिंग और होट बैलून जैसी एयरो स्पोर्ट्स व वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू की हैं।

कालका विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने रायपुर रानी में कॉलेज और नानकपुर में पॉलिटेक्निक खोला है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए बाहर न जाना पड़े। इसी दिशा में पिंजौर के गांव खेदड़वाली में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिंजौर बाईपास पिंजौर बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 21-ए का काम लगभग पूरा हो चुका है। 

सरकार ने पेयजल की व्यवस्था के लिए कालका, पिंजौर और भोजनागल में बूस्टिंग स्टेशनों का निर्माण किया है। इसी प्रकार, स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नानकपुर को अपग्रेड करके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाया गया है। पिंजौर में 20 बैड का अस्पताल बनाने का काम जारी है।

12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये डाले गए

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलवाने के लिए सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित की है। किसानों की फसल खरीद का पैसा डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में डाला जा रहा है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये डाले गए। 

भावांतर भरपाई योजना के तहत 23 हजार 568 किसानों को 76 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। इसी साल खरीफ सीजन में बारिश कम होने से किसानों के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए 2,000 रुपये प्रति एकड़ की दर से 825 करोड़ रुपये की बोनस राशि किसानों के खातों में डाली है।

राज्य सरकार ने विधानसभा के पहले सत्र में ही किसान हित में बनाए 3 नए कानून

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने विधानसभा के पहले सत्र में ही किसान हित में 3 नए कानून बनाए हैं। हरियाणा कृषि भूमि पट्टा विधेयक-2024 पारित करके पट्टेदार किसानों और भूमि मालिकों के बीच विश्वास बहाली का काम किया है। ईस्ट पंजाब यूटिलाइजेशन ऑफ लैंड एक्ट-1949 के तहत शामलात भूमि पर 20 वर्षों से काबिज कृषक पट्टेदारों को उस भूमि का मालिकाना हक दिया है। गांवों में 20 वर्ष से अधिक समय से 500 वर्ग गज तक क्षेत्र में बने मकानों के मकान मालिकों को मालिकाना हक दिया है।

युवाओं को बिना पर्ची - खर्ची के दी सरकारी नौकरियां

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार के शपथ ग्रहण के दिन गत 17 अक्तूबर को ही 26 हजार युवाओं को बिना पर्ची खर्ची के सरकारी नौकरी दी। अब तक 1 लाख 71 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। हमारी सरकार ने अनुबंधित कर्मचारी सेवा सुरक्षा अधिनियम-2024 बनाकर 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों के भविष्य को भी सुरक्षित किया है। अग्निवीरों को हरियाणा सरकार की सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है।

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को मिलेगी हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को विकसित भारत के चार स्तंभों में से एक माना है। उनकी प्रेरणा से महिला उत्थान के लिए प्रदेश सरकार ने कई और पहल की है। राज्य सरकार जल्द ही प्रदेश में महिलाओं के लिए 'लाडो लक्ष्मी योजना' शुरू करने जा रही है। 

इसके तहत हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। हर गांव में एक महिला चौपाल का निर्माण किया जाएगा। हरियाणा पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का भी संकल्प लिया गया है।

इस अवसर पर कालका की विधायिका श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि कालका की जनता के लिए ये सौभाग्य की बात है कि प्रदेशभर में होने वाली धन्यवाद रैलियों का आगाज कालका विधानसभा क्षेत्र से किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगे रखी।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा, पंचकूला के मेयर श्री कुलभूषण गोयल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD