Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

नायब सिंह सैनी ने कालकावासियों को दी सौगात, लगभग 25 करोड़ रुपये लागत की 3 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

कालका में आयोजित धन्यवाद रैली में कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने खोला घोषणाओं का पिटारा

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कालका , 18 Dec 2024

Last updated on: Dec 18, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कालका विधानसभा क्षेत्रवासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए आज लगभग 25 करोड़ रुपये लागत की 3 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें नानकपुर में 132 केवी एवं 66 केवी सब-स्टेशन, नानकपुर में खुहवाला वाली नदी पर पुल तथा गांव नाला डखरोग में बेरघाटी नदी पर पुल का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री ने आज कालका में आयोजित धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न घोषणाएं की। इस अवसर पर  सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा, कालका की विधायिका श्रीमती शक्ति रानी शर्मा भी उपस्थित रहे। 

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि कालका विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पुराने भवनों को हेरिटेज घोषित करने, फिल्मसिटी बनाने, जू स्थापित करने, मोरनी क्षेत्र में सफारी बनाने, कौशल्या डैम पर टूरिस्ट ऐक्टिविटी शुरू करने तथा ऐतिहासिक बावड़ियों के नवीनीकरण के संबंध में पर्यटन विभाग की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाएगी। इस कमेटी में कालका की विधायिका श्रीमती शक्ती रानी शर्मा स्पेशल इनवाइटी होंगी। यह कमेटी इन सब गतिविधियों पर 6 माह में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी।

पिंजौर में बनाया जाएगा नया प्रशासनिक व ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स, हिमाचल प्रदेश से कालका में 2 प्रवेश मार्गों पर बनवाया जाएगा स्वागत द्वार

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि पिंजौर में नया प्रशासनिक व ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश से कालका में 2 प्रवेश मार्गों पर स्वागत द्वार बनवाया जाएगा। मोरनी शिवालिक एरिया में नए पानी के टैंक, चेकडैम आदि का भी निर्माण करवाया जाएगा। 

स्कूल शिक्षा विभाग के बजट प्रावधान अनुसार 5 करोड़ रुपये की लागत से खराब स्थिति वाले स्कूलों की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा, कालका विधानसभा क्षेत्र में पीपीपी मोड में टमाटर के लिए फूड प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने के लिए व्यवहार्यता की जांच कर प्लांट को स्थापित करने का काम किया जाएगा।

गांव गणेशपुर भोरिया में राजकीय पशु औषधालय और गांव बड़ी शेर राजकीय पशु औषधालय को राजकीय पशु चिकित्सालय में किया जाएगा अपग्रेड

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि गांव गणेशपुर भोरिया में राजकीय पशु औषधालय और गांव बड़ी शेर राजकीय पशु औषधालय को राजकीय पशु चिकित्सालय में अपग्रेड किया जाएगा। गांव वासुदेवपुर में नया राजकीय पशु औषधालय खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने उपरोक्त घोषणाओं के अलावा कालका के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की।

श्री नायब सिंह सैनी कहा कि रायपुरानी में सीवरेज प्लांट तथा सीवरेज लाइन बिछाने के लिए एजेंसी से सर्वे करवाने हेतु टेंडर की कार्रवाई जारी है, जिसे तीव्रता से पूरा करवाया जाएगा। इसके अलावा, रायपुरानी और मोरनी में फायर स्टेशन स्थापित करने के संबंध में भी व्यवहार्यता की जांच कर इसे भी पूरा किया जाएगा। कालका विधानसभा क्षेत्र में 6 वार्डों में पार्क विकसित करने हेतु टेंडर आमंत्रित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 5 वार्डों में भूमि उपलब्धता के आधार पर पार्क विकसित किए जाएंगे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD