Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

प्रधानमंत्री का वन नेशन-वन इलेक्शन विजन होगा साकार, विकास कार्यों में आएगी गति - नायब सिंह सैनी

अच्छे कामों का विरोध करना, कांग्रेस की आदत- मुख्यमंत्री

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पिंजौर , 17 Dec 2024

Last updated on: Dec 17, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने संसद में आज पेश किए गए वन नेशन-वन इलेक्शन बिल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस बिल के पास होने से प्रधानमंत्री का विजन साकार होगा और एक ही समय पर चुनाव होने से समय और धन दोनों की बचत होगी तथा देश-प्रदेश में विकास का क्रम निरंतर जारी होगा।

मुख्यमंत्री आज पिंजौर के जटायु संरक्षण और प्रजनन केंद्र में 25 गिद्धो को खुली हवा में छोड़ने के कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर पर्यावरण, वन तथा वन्य जीव मंत्री राव नरवीर सिंह भी उपस्थित थे।

किसान हित के नाम पर कांग्रेस व आप पार्टी कर रही है राजनीति

श्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की हमेशा सरकार के द्वारा किए जा रहे अच्छे कामों का विरोध करने की आदत हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश पर 55 वर्षों तक राज किया, लेकिन उन्होंने किसान हित के लिए कोई भी अच्छा निर्णय लिया हो  तो वे बताएं। 

हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक व तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है। वहीं, पंजाब व दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है, इन प्रांतों में किसान धरने व प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान के नाम पर कांग्रेस व आम आदमी पार्टी मिलकर राजनीति कर रहे हैं।

हरियाणा सरकार लगातार किसान हित में कर रही है कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार किसान हित में कार्य कर रही है। हमारी सरकार शत- प्रतिशत फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। सब्जी किसानों को भावांतर योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर सब्सीडी दी जा रही है। 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी किसानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 4500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का किसानों को भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को ट्रैक्टर व कृषि उपकरणों पर सब्सिडी दे रही है और किसान का खर्च कम से कम हो, इसके लिए योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि 2022 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूरिया व डीएपी के भाव बढे थे तो प्रधानमंत्री ने इनके दाम बढ़ाने पर रोक लगाई और किसान को सस्ती दरों पर खाद उपलब्ध करवाई, ताकि किसान पर आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को यूपीए के समय ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। आज इंडी गठबंधन जो उस समय यूपीए का हिस्सा थे, वे आज किसान हित की बात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली प्रबंधन के लिए हरियाणा के किसान आगे आए, इसके लिए वे किसानों के आभारी हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने भी हरियाणा की इस पहल की तारीफ की है।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Rao Narbir Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD