Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने संभाली समाज को जागरूक करने की कमान

International Gita Mahotsav 2024, Kurukshetra, Kurukshetra Development Board, International Gita Mahotsav, Gita Mahotsav 2024, Gita Mahotsav, Brahma Sarovar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 11 Dec 2024

Last updated on: Dec 11, 2024, 00:00 IST

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में आयोजित अठारह दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में जहां गीता का शांति और सद्भावना का संदेश हर दिशा में फैल रहा है, वहीं कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सामाजिक कार्य विभाग के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, बाल विवाह, स्वस्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाई है।

स्टॉल नंबर 459 पर आयोजित इस अभियान में विद्यार्थियों ने पर्यटकों को न केवल सामाजिक मुद्दों पर जानकारी दी, बल्कि उन्हें नशा मुक्त समाज, पर्यावरण की सुरक्षा, सफाई और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता से भी अवगत कराया। प्रोफेसर डॉ. सतीश ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल गीता के संदेश को फैलाना है, बल्कि सामाजिक कुरीतियों और पर्यावरणीय संकटों के खिलाफ एक मजबूत जागरूकता पैदा करना भी है।

इसके साथ ही, आईसीटीसी के सहयोग से, हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पंपलेट और बुकलेट वितरित किए जा रहे हैं। प्रोफेसर परमिंदर कौर ने बताया कि इसके साथ ही टी.बी. के नए मरीजों के रजिस्ट्रेशन पर भारत सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। यह प्रयास निश्चित रूप से गीता महोत्सव की भव्यता को और अधिक सामाजिक रूप से प्रासंगिक बना रहा है, और पर्यटकों को न केवल आध्यात्मिक, बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी जागरूक कर रहा है।

 

Tags: International Gita Mahotsav 2024 , Kurukshetra , Kurukshetra Development Board , International Gita Mahotsav , Gita Mahotsav 2024 , Gita Mahotsav , Brahma Sarovar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD