Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

 

आठ देशों के 350 से अधिक वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने टीटीएनएचएस 2024 पर सीयू पंजाब के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया

Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof. Raghvendra P Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 06 Dec 2024

Last updated on: Dec 06, 2024, 00:00 IST

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू पंजाब) द्वारा भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन और डीएसटी-एसईआरबी के सहयोग से 4 से 6 दिसंबर को "ट्रांसलेशनल ट्रेंड्स इन नेचुरल एंड हेल्थ साइंसेज" विषयक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (टीटीएनएचएस 2024) का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में भारत, अमेरिका, जापान, चीन, पुर्तगाल, स्पेन, इटली और हंगरी सहित आठ देशों से 350 से अधिक वैज्ञानिक, शोधकर्ता और उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया। राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), राष्ट्रीय जैविक संस्थान, सीएसआईआर और कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम संरक्षक एवं सीयू पंजाब के कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी ने ट्रांसलेशनल रिसर्च के महत्व पर बल देते हुए यह विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मेलन सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बीच एक सेतु का कार्य करेगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए टाटा इंस्टीट्यूट फॉर जेनेटिक्स एंड सोसाइटी के निदेशक डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय के प्रयास की सराहना करते हुए अंतरविषयी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इस सम्मेलन को एक सशक्त मंच बताया।

इस तीन दिवसीय सम्मेलन के प्रत्येक दिन की शुरुआत दो प्लेनरी व्याख्यानों से हुई। सम्मेलन के प्रथम दिवस में  टाटा इंस्टीट्यूट फॉर जेनेटिक्स एंड सोसाइटी के निदेशक डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने जीनोम टेक्नोलॉजीज पर व्याख्यान दिया और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष प्रो. भूषण पटवर्धन ने आयुर्वेद और एकीकृत चिकित्सा पर चर्चा की।

द्वितीय दिवस पर कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी ने प्राचीन भारतीय शिक्षा प्रणाली विषय पर प्रकाश डाला, और रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षिक एवं शोध संस्थान के प्रो-चांसलर स्वामी आत्मप्रियानंद जी ने विज्ञान-दर्शन-आध्यात्मिकता के अंतरसंबंध विषय पर विचार प्रस्तुत किए। तृतीय दिवस पर एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने मेडिकल साइंस में डिजिटल क्रांति पर व्याख्यान दिया, और और एनआईटी जालंधर के निदेशक प्रो. बी.के. कन्नौजिया ने बायोटेलीमेट्री पर विस्तार से चर्चा की।

इस सम्मेलन में प्रो. स्टीवन कैसल (यूएसए), डॉ. मासाको किनोशिता (जापान), प्रो. जियान झाओ (चीन), प्रो. पाउला मार्क्स (पुर्तगाल), प्रो. जोस ए. मार्टिन गागो ( स्पेन), प्रो. जियानलुका टेल (इटली), प्रो. ग्योर्गी केगलेविच (हंगरी), प्रो. एंड्रिया कैवल्ली (इटली), प्रो. स्टेफ़ानिया बुटिनी (इटली) सहित सम्मिलित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने विविध विषयों पर विचार-विमर्श किया।

प्रतिभागियों ने मुख्य वक्तव्य, आमंत्रित व्याख्यान, मौखिक प्रस्तुतियां और पोस्टर सत्रों में भाग लेते हुए नवाचार-आधारित शोध विषयों पर चर्चा की। इस सम्मेलन में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों ने भारतीय लोकगीतों और नृत्यों पर मनमोहक प्रस्तुतियों से अतिथियों को मंत्रमुग्ध किया।

समापन सत्र में एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने मुख्य अतिथि  के रूप में तथा एआईसीटीई के सदस्य सचिव प्रो. राजीव कुमार ने सम्मानित अतिथि के रूप में सहभागिता की। प्रो. मीनू सिंह ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की और इस बात पर जोर दिया कि ऐसे कार्यक्रम शोधकर्ताओं को आध्यात्म और विज्ञान जैसे बहुविषयक और पारविषयक क्षेत्रों में शोध करने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रो. राजीव कुमार ने इस महत्वपूर्ण विषय पर सम्मेलन आयोजित करने के लिए सीयू पंजाब के कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी की प्रशंसा की। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि ऐसे सम्मेलन प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों और स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्रीय एवं वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए नवाचार आधारित शोध को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। माननीय कुलपति ने मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथियों के साथ विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।

समापन सत्र की शुरुआत डीन छात्र कल्याण प्रो. संजीव ठाकुर के स्वागत भाषण एवं सह-संयोजक डॉ. सुनील कुमार सिंह द्वारा सम्मेलन रिपोर्ट की प्रस्तुति से हुई। अंत में कार्यक्रम समन्वयक प्रो. विनोद कुमार ने सह-संयोजक डॉ. अच्छे लाल शर्मा के साथ विशेषज्ञों, प्रतिभागियों और आयोजन टीम का आभार व्यक्त करते हुए औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन दिया।

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof. Raghvendra P Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD