Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा

 

सीयू पंजाब के कुलपति प्रोफेसर राघवेंद्र प्रसाद तिवारी को राष्ट्रीय शिक्षा रत्न पुरस्कार मिलेगा

शिक्षा के क्षेत्र में चार दशकों के सेवा और समर्पण के लिए मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान

Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof. Raghvendra P Tiwari, Rashtriya Shiksha Ratna Award
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 30 Nov 2024

Last updated on: Nov 30, 2024, 00:00 IST

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू पंजाब) के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है कि उनके कुलपति, प्रो. राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी को पंजाब कला साहित्य अकादमी द्वारा "राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान" से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 1 दिसंबर 2024 को 28वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा। 

प्रो. तिवारी को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक समय तक उनके उल्लेखनीय योगदान और समर्पण के लिए दिया जा रहा है। अगस्त 2020 में पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में उनका आगमन न सिर्फ विश्वविद्यालय के लिए बल्कि पंजाब प्रान्त के लिए भी हितकारी सिद्ध हुआ है क्योंकि उन्होंने न केवल शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि पंजाबी संस्कृति एवं गुरु साहिबानों के उपदेशों के प्रचार-प्रसार के लिए भी अमूल्य योगदान दिया।

पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय के तृतीय कुलपति प्रो. तिवारी के प्रथम चार वर्षों के कार्यकाल में विश्वविद्यालय ने अनेकों उपलब्धियां प्राप्त की हैं। विश्वविद्यालय ने नैक मूल्यांकन के दूसरे चक्र में "ए प्लस" ग्रेड से मान्यता प्राप्त की एवं एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2024 की "विश्वविद्यालय श्रेणी" में 83वां स्थान अर्जित कर पिछले छह वर्षों से लगातार विश्वविद्यालय श्रेणी में देश के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों की सूची में स्थान अर्जित किया है। 

विश्वविद्यालय ने एनआईआरएफ रैंकिंग्स की फार्मेसी श्रेणी के अंतर्गत वर्ष 2024 में 23वीं रैंक अर्जित करते हुए लगातार तीसरी बार इस रैंकिंग की फार्मेसी श्रेणी में शीर्ष 30 फार्मेसी संस्थानों में स्थान हासिल किया। विश्वविद्यालय के सत्रह शिक्षक और एक शोधार्थी वर्ष 2023  में उन्नत शोध कार्य हेतु 'स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की शीर्ष अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सूची 2024' में शामिल किए गए। 

यहाँ के छात्र संसदीय कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित 16वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता के विजेता बने। इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 में ‘कैंपस उपयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान’ श्रेणी में देश भर में तीसरा रैंक प्राप्त हुआ। साथ ही, संस्थान को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों के लिए आईएसओ 9001:2015 के तहत प्रमाणीकरण प्राप्त हुआ।

कुलपति प्रो. तिवारी का मानना है कि गुरु साहिबानों के उपदेश युवाओं को आदर्श जीवन जीने के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय ने सिख गुरु साहिबानों के उपदेशों का प्रचार-प्रसार करने हेतु अनेक पहल किए गए, जिसमें केंद्रीय पुस्तकालय में हिन्द दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर सिख इतिहास प्रकोष्ठ की स्थापना, सिख गुरु साहिबानों के प्रकाश उत्सव एवं ज्योति जोत दिवस पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन, श्री गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर विश्वविद्यालय में 'श्री गुरु नानक देव जी की वाणी और विश्व दृष्टि' विषय पर विशेष सेमिनार एवं "सुदीक्षा - ए ट्रिब्यूट टू श्री गुरु नानक देव जी" पुस्तक का प्रकाशन, गुरुद्वारा दर्शन पर आधारित वर्ष 2024 का कैलेण्डर आदि शामिल हैं। 

इसके साथ ही सिख गुरु साहिबानों के उपदेशों से युवाओं को प्रेरित करने हेतु प्रो. तिवारी द्वारा लिखित श्री गुरु नानक देव जी की वाणी में अमृत धारा; श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का पत्र जफरनामा; छोटे साहिबजादों की शहादत की गाथा का वैश्विक संदेश आदि अनेकों लेख प्रमुख समाचार पत्रों/ मासिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। 

वर्तमान में विश्वविद्यालय द्वारा दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन दर्शन पर पुस्तक प्रकाशित करने हेतु कार्य किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पले-बड़े प्रो. राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी का जीवन पर्यावरण अनुकूल एवं सरल-सहज जीवनशैली पर आधारित है। 

अपने चार दशक से अधिक अवधि के अकादमिक/शैक्षिक जीवन में उन्होंने मिज़ोरम  विश्वविद्यालय, आइज़ोल में 31 वर्षों  तक विभिन्न अकादमिक-प्रशासनिक पदों पर सेवाएँ प्रदान की; 5 वर्ष 5 माह तक डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर, जहाँ उन्होंने अपनी स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की थी, वहीँ कुलपति के रूप में सेवाएं प्रदान की; और पिछले 4 वर्ष और 3 महीनों से पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्यरत है। 

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने समय-समय पर विभिन्न उच्च समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में उनको नामांकित किया और हाल ही में उन्हें भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस), शिमला के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है। 

उनका सर्वसमावेशी-सर्वहितकारी दृष्टिकोण सदैव युवाओं के जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है। पंजाब कला साहित्य अकादमी द्वारा प्रो. तिवारी को "राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान" से अलंकृत करने का समाचार विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।

 

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof. Raghvendra P Tiwari , Rashtriya Shiksha Ratna Award

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD