रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ के छात्रों ने बीएमयू नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2024 में शानदार प्रदर्शन किया है।बीएम यूनिवर्सिटी, रोहतक द्वारा आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने सेमीफाइनल में स्थान हासिल किया है।
रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ के डीन डॉ. धरमिंदर पटियाल ने कहा कि कीर्तिम सिंह (एलएलबी तीसरे सेमेस्टर), अमृतपाल सिंह (बी.कॉम. एलएलबी 7वें सेमेस्टर) ने दूसरा सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल पुरस्कार जीतकर यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है ।
चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा और वाइस चांसलर डॉ. परविंदर सिंह ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की और उम्मीद जताई कि वे अपने करियर में बेहतर प्रदर्शन करना जारी रखेंगे।