Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में कंसोर्टियम ऑफ हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ऑफ नॉर्थ इंडिया की द्वितीय बैठक का आयोजन

Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof. Raghvendra P Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 11 Nov 2024

Last updated on: Nov 11, 2024, 00:00 IST

सहयोग के माध्यम से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू पंजाब) द्वारा रविवार को कंसोर्टियम ऑफ हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएचईआईएनआई) की द्वितीय बैठक की मेजबानी की गई। इस बैठक में उच्च शिक्षा के सात  प्रमुख शिक्षण संस्थानों के कुलपति/डायरेक्टर ने शैक्षिक मानकों के उत्थान और छात्र-केंद्रित शिक्षा वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सहयोगात्मक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। 

सीएचईआईएनआई 29 जुलाई, 2023 को स्थापित छह केंद्रीय विश्वविद्यालयों— जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय और कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय —तथा प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ का एक संगठन है, जो इस क्षेत्र में उच्च शिक्षा का उच्च मानदंड स्थापित करने हेतु स्थापित किया गया है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी ने इस बैठक के मेजबान के रूप में आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव आहूजा, सीयू हरियाणा के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, सीयू जम्मू के कुलपति प्रो. संजीव जैन और सीयू कश्मीर के कुलपति प्रो. ए. रवींदर नाथ (वर्चुअल रूप में जुड़े) सहित सभी गणमान्य अतिथियों का अभिनंदन किया।  

प्रो. तिवारी ने अपने स्वागत भाषण में सीयू पंजाब की शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उपलब्धियों की संक्षिप्त जानकारी साझा की। उन्होंने मालवा क्षेत्र में शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने हेतु बठिंडा के उच्च शिक्षा संस्थानों के कंसोर्टियम द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में बताया, जिससे संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, सम्मेलनों, कार्यशालाओं और परामर्श कार्यों की संख्या में वृद्धि हुई है। 

इस कंसोर्टियम में सहयोगात्मक कार्यों के परिणामस्वरूप  सीयू पंजाब द्वारा एम्स बठिंडा और एमआरएस-पीटीयू, बठिंडा के साथ मिलकर दो संयुक्त डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू किए है: जिसमें डिजिटल इमेजिंग और हेल्थकेयर डेटा एनालिटिक्स में पीजी डिप्लोमा और बौद्धिक संपदा अधिकारों में पीजी डिप्लोमा शामिल है। प्रो. तिवारी ने इस बात पर बल दिया कि कंसोर्टियम ऑफ हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ऑफ नॉर्थ इंडिया भी उत्तर भारत में उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव आहूजा ने सीएचईआईएनआई की प्रथम वर्ष के कार्यों की प्रगति की सराहना की और क्षेत्रीय एवं सामाजिक चुनौतियों से निपटने हेतु आपसी सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने सभी सदस्य संस्थानों से कंसोर्टियम के उद्देश्यों की पूर्ती में सक्रिय योगदान देने और आईआईटी रोपड़ की इनक्यूबेशन सुविधाओं का उपयोग करते हुए नवाचार और सामाजिक प्रभाव पैदा करने वाले स्टार्टअप परियोजनाओं का समर्थन करने का आग्रह किया।

बैठक में प्रतिनिधियों ने एनईपी-2020 के परिवर्तनकारी सुधारों जैसे स्नातकोत्तर और डॉक्टोरल शोध के संयुक्त पर्यवेक्षण, संयुक्त प्रकाशनों, जॉइंट पेटेंट्स और संकाय-छात्र आदान-प्रदान कार्यक्रमों के कार्यान्वयन पर चर्चा की गई। इसके अलावा, उन्होंने मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (मूक्स) के माध्यम से क्रेडिट ट्रांसफर विकल्पों का विस्तार करने और छात्रों के शैक्षणिक अवसरों को बढ़ाने के लिए संयुक्त, द्वि-डिग्री और ट्विन डिग्री कार्यक्रमों की संभावनाओं पर भी विचार विमर्श किया।

इस बैठक का एक प्रमुख परिणाम यह था कि सीयू पंजाब, सभी प्रतिभागी संस्थानों के शिक्षकों में आपसी सहयोग को सुगम बनाने हेतु कंसोर्टियम ऑफ हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ऑफ नॉर्थ इंडिया के शोध कार्यों की एक पुस्तक प्रकाशित करेगा, जिसमें सभी सदस्य संस्थानों की संकाय विशेषज्ञता को शामिल किया जाएगा।

संघ के सभी संस्थानों ने उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप द्वि/संयुक्त डिग्री और डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए संयुक्त पाठ्यक्रम विकसित करने पर भी सहमति प्रदान की। इन संयुक्त पाठ्यक्रमों की रूपरेखा विकसित  करने हेतु दिसंबर में सीयू जम्मू में सभी संस्थानों के वरिष्ठ शैक्षणिक अधिकारीगण की एक बैठक आयोजित की जाएगी। 

इसके अतिरिक्त, सदस्य संस्थानों के बीच शोध सुविधाओं को रियायती दरों पर साझा किया जाएगा तथा संकाय और छात्रों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सम्मेलनों और कार्यशालाओं में प्राथमिकता के साथ भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। सीयू हरियाणा के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, सीयू जम्मू के कुलपति प्रो. संजीव जैन और सीयू कश्मीर के कुलपति प्रो. ए. रवींदर नाथ ने सीएचईआईएनआई की पहलकार्यों के प्रति उत्साह व्यक्त किया।

बैठक के अंत में कुलपति प्रो. तिवारी ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए यह विश्वास जताया कि कंसोर्टियम ऑफ हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ऑफ नॉर्थ इंडिया द्वारा किए जाने वाले संयुक्त कार्यों की सफलता उत्तर भारत को शैक्षणिक उत्कृष्टता का केंद्र बनाएगी, छात्रों को 21वीं सदी के कौशल से सशक्त बनाएगी और इस क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों की अकादमिक एवं अनुसंधान क्षमताओं में विस्तार करेगी।

 

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof. Raghvendra P Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD