Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

उपमुख्य सचेतक ने बेटी के जन्मदिन पर मरीजों को वितरित किए फल

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहपुर , 03 Nov 2024

Last updated on: Nov 03, 2024, 00:00 IST

शाहपुर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया ने बेटी हर्षिका पठानिया के 12वें जन्मदिन के अवसर पर परिवार सहित डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टाण्डा में मरीजों को फल तथा जूस वितरित किया। इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कॉलेज टाण्डा में एडमिट मरीजो के साथ बातचीत करके उनका कुशल क्षेम भी पूछा। 

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि टांडा मेडिकल कालेज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि कैंसर के मरीजों को राहत प्रदान करने के लिए विभिन्न सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क दवाइयां तथा उपचार की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। 

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में कैंसर रोगियों के उपचार के लिए 42 दवाइयां निशुल्क प्रदान की जा रही हैं। इन दवाओं को राज्य की अनिवार्य दवा सूची में भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि टांडा में एक उच्चस्तरीय प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी जिसकी तैयारी चल रही है। 

उन्होंने कहा कि हम पुरानी तकनीक के साथ बेहतरीन देखभाल सुविधा प्रदान नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में टांडा मेडिकल कॉलेज में किए गए सुधारों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और मरीजों को काफी लाभ हुआ है। कार्डियालॉजी विभाग में नई प्रक्रियाएं शुरू की गई हैं जिनमें सफल वाल्व रिप्लेसमेंट, जन्मजात हृदय दोष का उपचार और हृदय ट्यूमर सर्जरी आदि शामिल हैं। 

इसके अलावा अब टांडा में रेनल डिनर्वेशन की भी शुरूआत की गई है। उन्होंने टांडा मेडिकल कॉलेज में पैट स्कैन मशीनें और रोबोटिक सर्जरी सुविधाएं स्थापित करने की योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने आधुनिक चिकित्सा उपकरण खरीदने के लिए एम्स के साथ साझेदारी भी की है।

उधर शाहपुर सिविल अस्पताल में भी यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हर्षिका के जन्मदिवस पर फल वितरित किए।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD