Friday, 26 June 2026

 

 

खास खबरें परीक्षा सुधारों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हरियाणा के मुख्यमंत्री सेभगवंत मान और फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील कीः शिरोमणी अकाली दल सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा : धर्मेंद्र प्रधान आईसीजी के लिए एमडीएल द्वारा अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत के निर्माण का मुंबई में औपचारिक शुभारंभ अफगान नागरिक सहित 7 व्यक्ति 10 आधुनिक हथियारों, 5 किलो हेरोइन और 30 लाख रुपये की हवाला राशि समेत गिरफ्तार कांग्रेस ने मान के ‘मास्क’ वाले दावे को बताया एक अन्य कमजोर बहाना नागपुर हवाई अड्डा मध्य भारत के लिए एक प्रमुख विकास प्रेरक के रूप में उभरेगा : नितिन गडकरी योजना भवन, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग पंजाब ने नशा-विरोधी सम्मेलन ‘इक जुट पंजाब’ में NGO और इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ किया समृद्ध उत्तर प्रदेश से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : शिवराज सिंह चौहान भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- न्याय होगा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी तुंगभद्रा बेसिन में किसानों के हितों की रक्षा के लिए 3 राज्यों के बीच ऐतिहासिक सहमति : डी.के. शिवकुमार गौहर जान : देश की पहली रिकॉर्डिंग स्टार, रियासती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दी गई थी स्पेशल ट्रेन की सुविधा जिस मट्टी में RSS के देशभक्त स्वयंसेवकों का लहू गिरा है वो मेरे लिए तीर्थ के सम्मान : तरुण चुग बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का दमदार टीजर रिलीज बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा पंचायती राज के सभी प्रतिनिधियों के लिए समान मानदेय की मांग 4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दिन और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : सुखविंदर सिंह गोल्डी कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासात्मक परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा

 

नौजवान वर्ग शिरोमणी अकाली दल के सिद्धांतों को समझकर इसे अपने कार्यों में लागू करें : बलविंदर सिंह भूंदड़

एस.ओ.आई द्वारा आयोजित सेमिनार में चंडीगढ़ और पी.यू के विभिन्न कालेजों के छात्रों ने भाग लिया

Balwinder Singh Bhundar, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Oct 2024

Last updated on: Oct 01, 2024, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह भूंदड़ ,शिक्षाविदों एवं बुद्धिजीवियों ने आज युवाओं से अकाली दल के सिद्धांतों  तथा राष्ट्र के निर्माण के साथ-साथ सामुदायिक सेवा में इसके योगदान को समझकर इसे अपने सभी कार्यों में लागू करने की अपील की है।शिरोमणी अकाली दल के छात्र संगठन एसओआई द्वारा आयोजित संघर्षमयी सफरनामा पर सेमिनार को संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहा कि अकाली दल एक गौरवशाली विरासत है।

उन्होने कहा,‘‘ महंतों के प्रबंधन से गुरुद्वारों को आजाद कराने से लेकर ब्रिटिश राज से लड़ने और पूर्व प्रधानमंत्री इदिंरा गांधी द्वारा लागू की गई इमरजेंसी का विरोध करने तक अकाली दल हमेशा अपने संस्थापक पिताओं के सिद्धांतों पर खरा उतरा है। उन्हेाने कहा कि अकाली दल आज भी बंदी सिंहों, किसानों और पंजाबियों की शिकायतों का समर्थन करते हुए अपने सिद्धांतों पर कायम है, चाहे वह चंडीगढ़ को पंजाब में स्थानांतरित करना हो यां राज्य के लोगों के नदी जल के अधिकरों को सुरक्षित करना हो।

डा. दलजीत सिंह चीमा ने नौजवानों से समाज में सार्थक योगदान देने और राजनीति में सत्यनिष्ठा के लिए खड़े होने का आग्रह किया। उन्होने युवाओं से शैक्षणिक संस्थानों में जाकर छात्रों को उनके अधिकारों के बारे में बताने और उनके साथ खड़े रहने का आग्रह किया। पंजाब यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग के अध्यक्ष डा. जसबीर सिंह ने बताया कि कैसे अकाली दल ने न केवल गुरुद्वारों से महंतों को हटाने के लिए लड़ाई लड़ी, बल्कि देश की आजादी के लिए भी लड़ाई लड़ी। 

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के डा. कुलदीप सिंह ने बातया कि कैसे इमरजेंसी के दौरान 1.40 लाख गिरफ्तारियों में से 40 हजार सिखों को गिरफ्तार किया गया था। इस अवसर पर  बलजीत सिंह विर्क और परमजीत सिंह भंगू ने भी अपने विचार रखे। वरिष्ठ युवा नेता गुरप्रीत सिंह राजुखन्ना और एसओआई अध्यक्ष रणबीर सिंह ढ़िल्लों ने कहा कि इस तरह के सेमिनार राज्य भर के शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किए जाएंगें और उन्होने चंडीगढ़ और पंजाब यूनिवर्सिटी के काॅलेजों से बड़ी संख्या में भाग लेने वाले छात्रों का आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Balwinder Singh Bhundar , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD