Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

हरदीप सिंह मुंडियां ने कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

राजस्व, भवन निर्माण और शहरी विकास तथा जल आपूर्ति विभागों की कार्य कुशलता को और बढ़ाने के लिए जन-हितैषी पहलों की शुरुआत करने के प्रति वचनबद्धता व्यक्त की

Hardeep Singh Mundian, Sahnewal, Ludhiana, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, Devinderjeet Singh Laddi Dhos, Dr. Amandeep Kaur Arora
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Sep 2024

Last updated on: Sep 25, 2024, 00:00 IST

जिला लुधियाना के साहनेवाल विधानसभा हलका से विधायक स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन, जल आपूर्ति एवं सैनीटेशन और भवन निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि पंजाब के लोगों को निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करने के लिए ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण रहेंगी।

उन्होंने राजस्व विभाग और भवन निर्माण एवं शहरी विकास विभाग की कार्यक्षमता को और बढ़ाने के लिए जनसेवाओं की प्रदान करने संबंधी प्रणाली में कई जन-हितैषी पहलों की शुरुआत करने की अपनी वचनबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सूबे में जल आपूर्ति और सैनीटेशन की संरचना को और मजबूत करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे, ताकि राज्यवासियों की भलाई सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर संगरूर से लोक सभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर, आनंदपुर साहिब से सांसद मालविंदर सिंह कंग और पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के अलावा विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस,विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी और कैबिनेट मंत्री स. मुंडियां के पारिवारिक सदस्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , Sahnewal , Ludhiana , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , Devinderjeet Singh Laddi Dhos , Dr. Amandeep Kaur Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD